बाराबंकी। भाजपा किसान मोर्चा उ.प्र के महामंत्री रामबाबू द्विवेदी को कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण एपीडा भारत सरकार द्वारा सदस्य बनाया गया है। सरकार ने उन्हें दो वर्षों के लिए नियुक्त किया है। सोमवार को जिला सहकारी विकास संघ के निदेशक अमित शुक्ला ने रामबाबू द्विवेदी को मिली इस प्रोन्नति से खुशी जाहिर करते हुए केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पियूष गोयल और केन्द्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि रामबाबू द्विवेदी पिछले कई वर्षों से किसानों की लड़ाई लड़ रहे है। वह सरकार की विभिन्न योजनाओं को अन्तिम किसान तक पहुंचाने का काम कर रहे है। उनकी कार्य क्षमता और प्रबंधन का कोई सानी नहीं है। भारत सरकार ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है उसका सदुपयोग किसानों के हितार्थ करेंगे।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

