फर्जी प्रमण पत्रों के आधार पर आंगनवाड़ी कार्यकत्री पद पर नियुक्त हुई आंगनवाड़ी कार्यकत्री व एक अन्य के विरूद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
आंगनवाड़ी कार्यकत्री सेवा से बर्खास्त,फर्जी प्रमाण पत्रों के सहारे आंगनवाड़ी कार्यकत्री एंव साहिकायों मे मचा हडकंप।
सहसवान। सहसवान बाल विकास परियोजना कार्यालय में बीते एक दशक से फर्जी प्रमाण पत्रों के सहारे आंगनवाड़ी कार्यकत्री के रूप में नगर सहसवान के मौहल्ला शहबाजपुर के वार्ड 7 मे नियुक्त आंगनवाड़ी कार्यकत्री के शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र जांच के दौरान फर्जी पाए जाने पर बाल विकास परियोजना अधिकारी ने आंगनवाड़ी कार्यकत्री एक अन्य सहयोगी के विरुद्ध थाना कोतवाली सहसवान में अपराध पंजीकृत कराया है। फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर आंगनवाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिकाओं मैं फर्जी आंगनवाड़ी के विरुद्ध अपराध पंजीकृत होने से हड़कंप मचा हुआ हैl
थाना कोतवाली सहसवान मे बाल विकास परियोजना अधिकारी सतीश कुमार द्धारा लिखाई गई रिपोर्ट में अवगत कराया कि नगर सहसवान के मोहल्ला शहबाजपुर के वार्ड 7 पर आंगनवाड़ी कार्यकत्री के रूप में 5 जुलाई वर्ष 2011 को अलीशा पुत्री नरेश चंद्र माता रेखा ने आंगनवाड़ी कार्यकत्री के रूप में नियुक्ति होने पर शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र हाई स्कूल के अंकपत्र वर्ष 2007 अनुक्रमांक 0766547 अभिलेख जमा किए थे।
नगर के मोहल्ला अकबराबाद निवासी प्रेमपाल गुप्ता ने विभाग को गोपनीय पत्र देकर अवगत कराया था कि नगर के मोहल्ला शाहबाजपुर देवासी निवासी निवासी वार्ड 7 पर तैनात आंगनवाडी कार्यकत्री अलसिबा पुत्री नरेश चंद्र माता रेखा द्धारा जो शिक्षित प्रमाण पत्र लगाए गए हैं। वह फर्जी हैं। शिकायत मिलते ही बाल विकास परियोजना अधिकारी ने उपरोक्त आंगनवाडी कार्यकत्री के शैक्षिक प्रमाण पत्र जांच हेतु संबंधित विद्यालय दयानंद भटौली इंटर कॉलेज जनपद एटा भेज कर सत्यापित कराई जानी को भेजा था। जिस पर विधालय प्रधानाचार्य ने हाईस्कूल की शैक्षिक योग्यता माध्यमिक शिक्षा बोर्ड वर्ष 2007 के प्रमाण पत्र संख्या 076547 पर अंजू पुत्री प्रेमपाल माता विमलेश नाम दर्ज है। विधालय प्रधानाचार्य ने जांच आख्या रिपोर्ट बाल विकास परियोजना अधिकारी को सत्यापित करते हुए वापिस कर दी।
बाल विकास परियोजना अधिकारी सतीश कुमार ने कई बार उपरोक्त आंगनवाडी कार्यकत्री अलसिवा को कई बार मौखिक एवं पंजीकृत डाक द्धारा नोटिस भेजे गए तथा अपने शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्रों के संदर्भ में जवाब मांगा गया परंतु उपरोक्त आंगनवाडी कार्यकत्री ने कई बार मौखिक एवं डाक द्धारा रचित नोटिस भेजने के बावजूद शैक्षिक प्रमाणपत्रों के संदर्भ में कोई जवाब नहीं दिया जिसके कारण उपरोक्त आंगनवाडी कार्यकत्री अलसिबा के विरुद्ध 5 जुलाई वर्ष 2011 से कूट रचित प्रमाणपत्रों के आधार पर आंगनवाड़ी कार्यकत्री के रूप में कार्य करने का अपराध धारा 420,467,468,471 में आंगनवाड़ी कार्यकत्री अलशिफा एक सहयोगी के विरुद्ध थाना कोतवाली सहसवान में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई हैl बाल विकास परियोजना अधिकारी द्धारा कूट रचित प्रमाणपत्रों के आधार पर आंगनवाड़ी कार्यकत्री व सहायिका के रूप में कार्य करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकत्री के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराए जाने से कूट रचित प्रमाणपत्रों के आधार पर आंगनवाडी कार्यकत्री व सहायिकाओं के रूप में कार्य करने वाली कार्यकत्री व सहायिका में हड़कंप मचा हुआ है।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

