पुलिस को लगातार भ्रमणशील रहते हुए आपराधिक प्रवृति के लोगों की गतिविधियों पर नजर रखने के दिए निर्देश। ट्रिपलिंग कर रहे बाइक चालकों के किए गए चालान। कई वाहन सीज कर व्यापारियों से किया जनसंपर्क।
बदायूं। बुधवार को एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा ने पुलिस बल के साथ बिल्सी कस्बा में फुट पेट्रोलिंग की। इस दौरान उन्होंने जनमानस को सुरक्षा का एहसास दिलाया। जबकि इसके दूसरे पहलू पर अराजक तत्वों को चेतावनी दी कि पुलिस सक्रिय है। इस दौरान व्यापारियों समेत आम लोगों से सीधे संपर्क करके उनकी समस्याएं भी पूछीं।
एसपी देहात बुधवार देर शाम बिल्सी पहुंचे। यहां थाने का निरीक्षण कर सिपाहियों की बीट बुक चेक की। साथ ही दरोगाओं से विवेचनाओं का जल्द निस्तारण करने को कहा। पुलिस को लगातार भ्रमणशील रहते हुए आपराधिक प्रवृति के लोगों की गतिविधियों पर नजर रखने को कहा। इसके बाद बिल्सी थाने की पुलिस के साथ कस्बा में रूटमार्च निकाला गया। पुलिस वहां के मुख्य बाजार समेत मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पैदल घूमी और हालात का जायजा लिया। इसके साथ ही ट्रिपलिंग कर रहे बाइकर्स को रोककर उनके चालान किए गए। जबकि जिन वाहन चालकों पर कागज नहीं थे, उन्हें सीज करने का निर्देश दिया।
एसपी देहात ने बिल्सी के व्यापारियों से सीधा संपर्क साधा। उनकी समस्याएं पूछीं और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। किसी भी समस्या पर थाना पुलिस के साथ सीधे उनसे संपर्क करने पर भी जोर दिया। ताकि पुलिस व पब्लिक के बीच की दूरी खत्म हो और लोग बेबाक होकर अपनी बात रख सकें। इस दौरान उन्होंने अपराधियों की गतिविधियों को पुलिस से साझा करने को भी कहा, ताकि भयमुक्त समाज की स्थापना हो सके।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

