कादर चौक पुलिस क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व मे पुलिस ने किया पैदल रूट मार्च।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

जगह-जगह हो रही पैट्रोलिंग व रूट मार्च को लेकर अपराधियों मे भय का वातावरण बना हुआ है।

बदायूँ। अपराध पर अंकुश लगाए जाने एंव समाज को भय मुक्त बनाए जाने के उद्देश्य को लेकर जनपद भर मे चलाए जा रहे रूट मार्च व पैट्रोलिंग किए जाने के साथ ही पुलिस प्रशासन बदायूँ जनपद को अपराध मुक्त किए जाने को लेकर सख्त नजर आ रहा है। जगह-जगह हो रही पैट्रोलिंग व रूट मार्च को लेकर अपराधियों मे भय का वातावरण बना हुआ है।  थाना कादर चौक पुलिस क्षेत्राधिकारी सुरेंद्र गोपाल व प्रभारी निरीक्षक वेदपाल सिंह ने उपनिरीक्षक वीर सिंह व भारी पुलिस बल साथ लेकर पैदल रूट मार्च किया। तथा रूट मार्च के दौरान उपनिरीक्षक वीर ने लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगो को आपस मे शांति पूर्ण बनाए रखने एंव अपराधिक किस्म के लोगो को चेतावनी दी की अगर किसी भी अपराधी प्रवृत्ति के लोगो ने अपराध को बढावा देने की कोशिश की तो पुलिस प्रशासन उसके साथ कडाई से पेश आयेगा। तथा उन्होने लोगो से आपस मे सामांजस बनाए रखने को कहा है। रूट मार्च के दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी ने दोपहिया वाहन चला रहे चालकों को सख्त हिदायत देकर हेलमेट का प्रयोग करने तथा यातायात नियमों के तहत वाहन चलाने के निर्देश दिए। प्रभारी निरीक्षक वेदपाल सिंह ने लोगो से कहा कि भ्रामक जैसी सूचना मिलने के उपरांत उस पर कतई अमल नही करे। तथा सोशल मीडिया पर उड रही अफवाहों पर बिल्कुल भी ध्यान नही दे। तथा अफवाह उडाने बाले फिरका परस्त लोगो से पुलिस प्रशासन सख्ती से निपटेग़ा तथा अपराध पर अंकुश लगाने की लिए पुलिस प्रशासन की मदद करने मे अपना सहयोग दे। पुलिस की इस कार्यवाई को लेकर लोग़ो मे हंडकप मचा रहा।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!