उझानी में खनन करते दो जेसीबी पकड़ीं। खनन अधिकारी ने दो जेसीबी मौके पर पुलिस को बुलाकर की हवाले।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

उझानी। गंगोरा के पास एक ईंट भट्ठे पर एसडीएम सदर एसपी वर्मा और खनन अधिकारी ब्रजबिहारी प्रसाद की संयुक्त कार्रवाई के दौरान जेसीबी से मिट्टी खनन का मामला पकड़ गया। अफसरों को देख चालक ट्रैक्टर ट्रॉलियों को छोड़कर भाग गए। खनन अधिकारी ने दो जेसीबी मौके पर पुलिस को बुलाकर उसके हवाले कर दीं।
एसडीएम सदर एसपी वर्मा और जिला खनन अधिकारी ब्रजबिहारी प्रसाद राजस्व विभाग की टीम के साथ जिरौली मोड़ के रास्ते मोहन ईंट भट्ठा पर पहुंचे। भट्ठे के पास ही उन्हें एक स्थान पर दो जेसीबी से किया जा रहा खनन मिला।
अधिकारियों ने दोनों जेसीबी चालकों से खनन की अनुमति के संबंध में कागज दिखाने के लिए कहा। उसी दौरान मिट्टी लदी तीन ट्रैक्टर ट्रॉलियों को लेकर उनके चालक खिसक गए। अफसरों ने भट्ठा मालिक से भी जानकारी की। खनन अधिकारी ने कोतवाली फोन कर पुलिस कर्मियों को बुला लिया। दो जेसीबी कोतवाली पुलिस के हवाले कर दी गईं। पुलिस के मुताबिक- दोनों जेसीबी सीज कर दी गईं हैं। प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि भट्ठे पर मिट्टी का खनन जेसीबी से वैध है या अवैध, इसके बारे में खनन अधिकारी जांच कर रहे हैं। दोनों जेसीबी खनन अधिकारी की ओर से दाखिल कराई गई हैं।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!