डीसीएम और ट्रैक्टर-ट्रॉली की हुई जबरदस्त टक्कर, चार लोगो की मौके पर ही मौत, सात लोग घायल।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
बदायूं । मथुरा मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है।इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदायूं-मथुरा मार्ग पर राजकीय मेडिकल कॉलेज के पास मंगलवार को सड़क हादसा हुआ। डीसीएम और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में चार लोगों की मौत की सूचना है। जबकि, सात से आठ लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को मेडिकल कॉलेज ले जाया जा रहा है। पुलिस भी मौके पर पहुंची है। हादसे के बाद बदायूं-मथुरा मार्ग पर काफी भीड़ लग गई।
मंगलवार दोपहर बाद गंगा स्नान करके लौट रहे श्रद्धालुओं से भरे ट्रैक्टर-ट्राली की विपरीत दिशा से आ रहे डीसीएम से भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौत की पुष्टि अधिकारी कर रहे हैं। जबकि दर्जनभर लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है। घायलों का इलाज चल रहा है, इनमें कुछ की हालत बेहद चिंताजनक बताई जा रही है। हादसा थाना सिविल लाइंस इलाके में बदायूं-मथुरा हाइवे पर राजकीय मेडिकल कालेज के पास हुआ। बताया जाता है कि ज्येष्ठ की पूर्णिमा पर गंगा स्नान करके श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्राली से वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे डीसीएम से ट्रैक्टर की भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद दोनों वाहन पलट गए। वहीं इस हादसे में मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव नवाब नगला निवासी अनीता (40) पत्नी वीरपाल, संगीता (25) वर्ष निवासी गांव अहोरामई, सुषमा देवी (50) पत्नी लेखराज व सहदेव नाम के लोगों की मौत हुई है। ये सभी लोग मूसाझाग थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। जबकि दर्जनभर लोग घायल बताए जा रहे हैं।
हादसे की सूचना पर एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान के अलावा सीओं सिटी आलोक मिश्रा भारी मात्रा में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और सभी को राजकीय मेडिकल कालेज ले गए। काफी देर तक अफसर भी मरने वालों की संख्या स्पष्ट नहीं कर सके, क्योंकि किसी की मौत हो चुकी थी तो किसी की सांसें थमने वाली थीं। ऐसे में डॉक्टर भी खुलकर कुछ नहीं कह पा रहे थे। फोरलेन पर हादसे के बाद पुलिस ने एक लेन पर दोनों ओर के वाहनों को चलने दिया। जबकि दूसरी और वाहन पड़े होने के कारण उस पर आवागमन कुछ देर के लिए रोक दिया। एसएचओ सिविल लाइंस ने बताया कि चार लोगों की मौत हो चुकी है। घायलों का इलाज चल रहा है। सड़क हादसा होने के चलते सडक के दोनों और वाहनों की लम्बी-लम्बी लाईन लग गई।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

