जैदपुर के हिस्ट्रीशीटर की अचल सम्पत्ति,गैंगस्टर एक्ट के तहत की गई कुर्क –

बाराबंकी पुलिस/प्रशासन द्वारा मादक पदार्थ की तस्करी कर अवैध रूप से धन अर्जन करने वाले गैंग सदस्य व थाना जैदपुर के हिस्ट्रीशीटर की अचल सम्पत्ति कीमत लगभग 10 करोड़ 02 लाख 80 हजार रूपये को धारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट के तहत की गई कुर्क –

बाराबंकी पुलिस एवं प्रशासन द्वारा थाना जैदपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 119/2022 धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त तैय्यब पुत्र यार मोहम्मद निवासी टिकरा उस्मा थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी द्वारा मादक पदार्थ की तस्करी के अवैध कारोबार से किये गये धनोपार्जन से स्वयं एवं परिजनों के नाम पर भूमि/मकान का क्रय कर अवैध रूप से सम्पत्ति अर्जित की गई। उक्त सम्पत्ति को अन्तर्गत धारा 14(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत अचल सम्पत्ति कुर्क की गई- अभियुक्त तैय्यब पुत्र यार मोहम्मद निवासी टिकरा उस्मा थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी- कुर्क सम्पत्ति का विवरण- अचल सम्पत्ति कुल कीमत लगभग 10,02,79,400/- रूपये (दस करोड़ दो लाख उन्नासी हजार चार सौ रुपये)

1. ग्राम टिकरा उस्मा जनपद बाराबंकी स्थित कुल भूमि कीमत लगभग 27,00,000/- रुपये
2. ग्राम टिकरा उस्मा थाना जैदपुर स्थित मकान कीमत लगभग 23,18,000/- रुपये
3. ग्राम बड़ेल स्थित भूमि कीमत लगभग 9,52,61,400/-रूपये

 

Don`t copy text!