75 वं आजादी के अमृत महोत्सव पर उप जिलाधिकारी महिपाल सिंह ने किया वृक्षारोपण वृक्षों की जब करोगे रक्षा तभी बनेगा जीवन अच्छा
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
सहसवान। उप जिलाधिकारी महिपाल सिंह ने 75 वं आजादी के अमृत महोत्सव पर नगर पालिका अधिशासी अधिकारी डॉक्टर राजेश कुमार ने वृक्षारोपण कर लोगों को जागरूक किया और कहां प्रत्येक नागरिक को पेड़ पौधे लगाना बहुत ही आवश्यक है। जिससे हमारे जीवन को शुद्ध वायु मिल सके वृक्ष लगाकर हम अपने पर्यावरण व परिवेश को स्वच्छ व सुंदर बना सकते हैं। प्रकृति के प्रति सकारात्मक रवैया को लेकर सभी को ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने को लेकर उप जिलाधिकारी महिपाल सिंह ने जनता को जागरूक किया उन्होंने कहा वातावरण के लिए खतरनाक प्लास्टिक जैसे कई पदार्थों का उपयोग बंद कर देना चाहिए जिस से पूरी तरह प्रदूषण से बचा जा सके वहीं उन्होंने कहा आज के वक्त में हरे-भरे पौधे किसी भी संजीवनी बूटी से कम नहीं है। इनके द्वारा हमें ताजा वायु प्राप्त होती है।
इस मौके पर नगर पालिका अधिशासी अधिकारी डॉ राजेश कुमार,राजस्व निरीक्षक अरविंद कुमार, सतपाल सिंह,व नगर पालिका कर्मचारी गण मौजूद रहे।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

