20 जुलाई तक चलेगा विशेष अभियान अन्त्योदय आयुष्मान पखवाड़ा
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
बदायूँ। मुख्य चिकित्साधिकारी प्रदीप वार्ष्णेय ने जानकारी देते हुए बताया है। कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जनआरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जनआरोग्य अभियान से आच्छादित आयुष्मान कार्ड विहीन परिवारों को आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराने हेतु दिनांक 5 जुलाई से 20 जुलाई तक विशेष अभियान अन्त्योदय आयुष्मान पखवाड़ा चलाये जाने के सम्बन्ध में विस्तृत दिशा निर्देश प्रदान किये गये हैं। इसके अन्तर्गत दिनांक 5 जुलाई से 20 जुलाई तक विशेष अभियान अन्त्योदय आयुष्मान पखवाड़ा चलाया जायेगा, जिसमें अन्त्योदय परिवारों को आशाओं/संगिनी एवं एएनएम के माध्यम से योजना के प्रति जागरूक किया जायेगा एवं जनसुविधा केन्द्र संचालकों के माध्यम से आयोजित आयुष्मान कार्ड कैम्प तक लाकर अधिकतम पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनवाये जायेंगे। लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा। प्रत्येक लाभार्थी को आयुष्मान कार्ड निःशुल्क उपलब्ध कराया जायेगा कैम्प की निर्धारित तिथि से पूर्व सम्बन्धित आशा द्धारा गांव/वार्ड के चिन्हित लाभार्थी परिवारों को कैम्प स्थल की जानकारी दी जायेगी। तथा यह भी बताया जायेगा कि लाभार्थी को अपना आयुष्मान कार्ड एवं राशन कार्ड अवश्य साथ लेकर जायें। बिना आधार कार्ड एवं राशन कार्ड के आयुष्मान कार्ड नही बन पायेगा। आज तक वंचित लाभार्थियों की सूची सम्बन्धित गांव/ वार्ड की आशा को उपलब्ध करा दी गयी है। अन्त्योदय आयुष्मान पखवाड़ा के सम्बन्ध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ०प्रदीप कुमार वार्ष्णेय द्धारा बैठक आयोजित कर जानकारी उपलब्ध करायी गयी जिसमें आयुष्मान भारत योजना के नोडल डा० पंकज शर्मा एव नितिन वर्मा जिला समन्वयक आईएसए आदि उपस्थित रहे।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

