राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन के लाभार्थी शीघ्र करा लें आधार प्रमाणीकरण, अन्यथा रोक दी जायेगी पेंशन
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
बदायूँ। जिला समाज कल्याण अधिकारी राम जनम ने जानकारी देते हुए कहा कि राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजनान्तर्गत पेंशन का भुगतान ‘आधार आधारित‘ प्रणाली के माध्यम से किया जायेगा, जिसके लिए लाभार्थी का आधार प्रमाणीकरण/सत्यापन अनिवार्य है। आधार प्रमाणीकरण लाभार्थी द्वारा रजिस्टर्ड मोबाइल के माध्यम से स्वयं किया जायेगा। वृद्धावस्था पेंशन योजना की बेवसाइट के होम पेज पर एसएसपीवाई.यूपी.जीओवी.आईएन पर आधार प्रमाणीकरण आवेदक द्धारा स्वयं करने हेतु लिंक उपलब्ध कराया गया है।
समस्त राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशनरों को सूचित किया जाता है। कि आधार प्रमाणीकरण/सत्यापन बेवसाइट एसएसपीवाई.यूपी.जीओवी.आईएनपर स्वयं अथवा जन सुबिधा केन्द्र/साइवर कैफे/ग्राम प्रधान/सचिव/पंचायत सहायक के माध्यम से कराना सुनिश्चित करें। यदि लाभार्थी के आधार कार्ड एवं पेंशन के नाम में भिन्नता है तो पहले पेंशनर के नाम में संशोधन कराना अनिवार्य है,उसके बाद ही आधार प्रमाणीकरण हो पायेगा। पेंशनर सूची व आधार के नाम में अंतर है। तो आधार प्रमाणीकरण का प्रयास दोबारा न करें अन्यथा आपका डाटा लॉक हो जायेगा। ऐसी स्थिति में लाभार्थी अपना आधार से रजिस्टर्ड मोबाइल के साथ कार्यालय जिला समाज कल्याण अधिकारी,विकास भवन,बदायूँ के कक्ष सं0 115 में सम्पर्क कर समस्या का समाधान करा सकते हैं। 8 जुलाई तक जनपद में कुल 73793 लाभार्थियों के सापेक्ष कुल 36016 (49.01) लाभार्थियों का आधार प्रमाणीकरण हो पाया है। अभी भी 37188 लाभार्थी आधार प्रमाणीकरण हेतु शेष हैं। ऐसी स्थिति बनी रही तो अधिकांश संख्या में वृद्धावस्था पेंशन के लाभार्थियों की पेंशन रोक दी जायेगी। अवशेष समस्त राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशनरों को सूचित किया जाता है कि वह प्रत्येक दशा में अपना आधार प्रमाणीकरण एक सप्ताह में कराना सुनिश्चित करें, अन्यथा की स्थिति में शासन के निर्देशानुसार पेंशन रोक दी जायेगी।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

