दावत खाकर घर लौट रहे युवक को पिकअप ने रौंदा। मौके पर हुई दर्दनांक मौंत।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
बदायूं। इस्लामनगर थाना क्षेत्र से दावत खाकर घर लौट रहे युवक को पिकअप वाहन ने रौंद दिया जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक देर रात शादी समारोह से दावत खाकर लौट रहा था। लेकिन रास्ते में हुए हादसे के बाद घटना स्थल पर ही उसके प्राण-पखेरू उड़ गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।इधर हादसे की जानकारी पर परिजन भी मौके पर जा पहुंचे।
हादसा इस्लामनगर कस्बा के पास बिसौली रोड पर हुआ। बिसौली कोतवाली इलाके के मदनजुड़ी गांव का अजय मौर्य (28) पुत्र बुद्धसेन गुरुवार शाम इस्लामनगर इलाके में रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने गया था। वहां से देर रात वापस घर लौट रहा था। रास्ते में इस्लामनगर के पास वहां से गुजर रहे पिकअप वाहन ने विपरीत दिशा से बाइक को टक्कर मार दी। बताया जाता है कि टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरा। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।जबकि ड्राइवर मय वाहन के मौके से भाग निकला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को सीएचसी लेकर पहुंची, जहाँ उसे डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।इधर, जेब में मिले दस्तावेजों के आधार पर पुलिस ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को मामले की जानकारी भेजी। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया। मामले की खबर पर परिजन भी जा पहुंचे। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक ऋषिपाल सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा लिखा जाएगा।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

