अब और उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी: रोजगार सेवक विभिन्न मांगो को लेकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी
मसौली बाराबंकी। ग्राम रोजगार सेवक संघ ब्लाक इकाई द्वारा सोमवार को विभिन्न मागों को लेकर ब्लाक मुख्यालय पर मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सौपकर कर विनियमित करने की मांग की। संघ के जिला महामंत्री दिलीप यादव की अगुवाई में ग्राम रोजगार सेवकों ने कहा कि अब और उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि राज्य सरकार शीघ्र ही उनकी मांगों का निस्तारण नहीं हुआ तो 17 फरवरी को जिला मुख्यालय पर सांकेतिक धरने के बाद इको गार्डन में प्रदेश नेतृत्व के आहवान पर अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन किया जायेगा। धरने का नेतृत्व कर रहे जिला महामंत्री दिलीप यादव ने कहा कि रोजगार सेवक पूरी ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे हैं। इसके बावजूद उनकी लगातार उपेक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा कि रोजगार सेवकों को राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने व ग्राम विकास अधिकारी पद का दर्जा दिए जाने की मांग की जा रही है, लेकिन इसे लेकर गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। वक्ताओं ने मांग करते हुए कहा कि रोजगार सेवकों की ग्राम पंचायतों में हो रहे विकास कार्यों में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाए। न सिर्फ भविष्य निधि, बल्कि दुर्घटना बीमा का भी लाभ दिया जाए। तथा एक दूसरी ग्राम पंचायत में स्थानांतरण की व्यवस्था की जाय। कहा कि महंगाई के इस दौर में जो मानदेय उन्हें दिया जा रहा है, वह काफी कम है। इसे बढ़ाकर 24 हजार रुपये किया जाए। चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र ही उनकी मांगों का निस्तारण नहीं किया गया, तो बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा। बाद में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जेई एमआई को सौंपा गया। इस मौके पर हेमंत वर्मा, मो आकिब अंसारी, अनूपसिंह वर्मा, कमिश्नर, अनिल वर्मा, अनिल रावत, राजेश यादव, रजनीश, लालजी, गंगाराम सहित अन्य ग्राम रोजगार सेवक मौजूद थे।
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

