मसौली बाराबंकी। सहयोगी आर बी पी जी कालेज खुशहालपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर चयनित ग्राम बरैया व सोहिलपुर में शुरू हुआ शिविर का उदघाटन महाविद्यालय के प्रबन्धक इंजी0 अरूण कुमार वर्मा व समाजसेवी प्रदीप सारंग ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर को सम्बोधित करते हुए समाजसेवी प्रदीप सांरंग ने कहा कि स्वयं में कोई कमजोरी नहीं तो कोई भी शक्ति हमें हरा नहीं सकती है व्यक्ति की सकारात्मक सोच ही उसे कठिनाईयों से निपटने के लिए मजबूत करती है विपरीत परिस्थितियों में भी आत्मविश्वास और संयम बनाएं रखना सबसे बड़ी समझदारी है। महाविद्यालय के प्रबन्धक इंजी अरूण कुमार वर्मा ने स्वयं सेवकों को व्यावहारिक ज्ञान अर्जित करने पर जोर दिया साथ ही कहा कि एनएसएस के शिविरों के माध्यम से ही व्यक्ति अपने को निखार कर स्वयं का सर्वांगीण विकास कर सकता है। शिविर के दौरान कालेज की लक्ष्मी स्वाति मनीषा ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों व नाटकों का मंचन भी किया गया डा0 दारा सिंह, कार्यक्रमाधिकारी अनीता वर्मा विनोद गौतम रजत बहादुर वर्मा ने अपने अपने विचार व्यक्त किये। इस मौके पर डा. प्रज्ञा सिंह, डा. पुष्पलता वर्मा, अवधराम, राघवेन्द्र सिंह, अनुज वर्मा, प्रतिभा, दिनेश चन्द्र, अतुल बाथम, सूरज सिंह आशीष वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता

