अल्पसंख्यकों के कल्याण एवं विकास हेतु सेमिनार आयोजित

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता

बाराबंकी। श्री हनुमान जी विकास सेवा संस्थान के द्वारा दो दिवसीय सेमिनार एनआरटी इंडिया लखपेड़ाबाग में आयोजित किया गया। अल्पसंख्यक मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त तत्वाधान ने आयेजित कार्यक्रम का शुभारंभ सत्येंद्र कुमार द्वारा किया गया। संबोधित करते हुए श्री कुमार ने कहा कि अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए प्रधानमंत्री का नया 15 सूत्री कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। जिसकी अल्पसंख्यकों के कल्याण एवं विकास हेतु आवश्यक है। राम नरेश वर्मा ने महिलाओं को विशेष रूप से विकास के विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से जागरूक एवं विकास की योजनाओं से जोड़कर योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम का परिचय देते हुए समिति के संरक्षक रमेश चंद्र पाल ने अल्पसंख्यकों के जीवन स्तर में सुधार एवं विकास पर चर्चा की तथा शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ ही आर्थिक विकास एवं उनके सर्वांगीण विकास पर विस्तार पर चर्चा की। प्रतिभागियों को प्रशिक्षण सामग्री एवं पत्र इत्यादि का वितरण भी किया गया। सेमिनार में अनिल कुमार त्रिपाठी, महेश कुमार, रूपचंद, सुनीता देवी, प्रिया वर्मा व अन्य वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखे।

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता

Don`t copy text!