डॉ. शर्मा ने इस जनपद में पार्टी का मजबूत संगठन खड़ा किया पुण्यतिथि पर याद किये गये भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
बाराबंकी(एसएम न्युज24टाइम्स)। भाजपा के जिलाध्यक्ष रहे डॉक्टर अवधेश प्रकाश शर्मा की बारहवीं पुण्यतिथि पर शुक्रवार को एक श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया जिसमें पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भावभीनी श्रद्धांजलि देकर उन्हें याद किया। एपीएस महाविद्यालय नसीपुर मंसारा में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष शशांक कुशुमेश ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया और दीप प्रज्वलित कर उनका नमन किया। समारोह में बोलते हुए उन्होंने कहा कि डॉक्टर शर्मा ने इस जनपद में पार्टी का मजबूत संगठन खड़ा किया। पार्टी हित में उनके द्वारा दिए गए योगदान को कभी भुलाया नही जा सकता। सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने कहा कि डॉक्टर शर्मा बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उन्होंने स्वयं कई विद्यालयों की स्थापना की और दूसरों को भी विद्यालय खोलने के लिए प्रेरित किया। समारोह में बोलते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत ने कहा कि वह गरीबों के सच्चे मसीहा थे। उन्होंने गरीबों मजलूमों की आवाज को हमेशा बुलंद किया। विधायक हैदरगढ़ दिनेश रावत ने कहा कि डॉक्टर शर्मा कार्यकर्ताओं के लिए हमेशा प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे। उनके बताए रास्ते पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी ।समारोह को अन्य लोगों के अलावा पूर्व विधायक बैजनाथ रावत भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव चेयरमैन जगदीश प्रसाद गुप्ता, ब्लाक प्रमुख रत्नेश सिंह, देवानंद पांडेय, जवाहर लाल वर्मा सुशील जायसवाल शिवहर्ष सिंह डॉक्टर श्रवण शुक्ल भगवंत लाल रावत अभिजीत चौरसिया प्रदीप द्विवेदी प्रदीप सिंह और अभिषेक सिंह आदि ने भी संबोधित कर डॉक्टर शर्मा को याद किया। अंत में सिद्धार्थ प्रकाश शर्मा और राजकुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से सभी आगंतुकों के प्रति आभार जताया।
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

