20 जुलाई को आयोजित होगा महिला जनसुनवाई कार्यक्रम
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
बदायूँ। उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्य मिथलेश अग्रवाल द्वारा मिशन शक्ति 4.0 के अर्न्तगत 20 जुलाई को जनपद में महिलाओं से सम्बंधित विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं, जागरुकता चौपाल एवं महिला जनसुनवाई का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। राज्य महिला आयोग द्वारा मिशन-शक्ति 4.0 के अन्तर्गत महिलाओं से सम्बन्धित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाये जाने तथा महिला उत्पीड़न की रोकथाम व महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये जाने के उद्देश्य से तथा आवेदक/आवेदिकाओं की सुगमता की दृष्टि से महिला जनसुनवाई का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जनसुनवाई लोकनिर्माण विभाग के कमरा नम्बर 05 में पूर्वान्ह 10ः30 बजे होगी।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

