कमिश्नर ने सदर, डीएम ने दातागंज में सुनी जन शिकायतें
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
बदायूँ। तहसील दातागंज अंतर्गत ग्राम रुकुमपुर पुख्ता निवासी लगभग 12 वर्षीय शिकायतकर्ता सक्षम पुत्र धीरेंद्र ने डीएम के समक्ष प्रस्तुत होकर शिकायत की है कि उसके पिता का देहांत लगभग 5 वर्ष पूर्व हो चुका है उसके चाचा ने लेखपाल से साठगांठ करके कागजों में पिता धीरेंद्र की कोई संतान नहीं दर्शाई है, साथ ही उसके पिता की भूमि भी अपने नाम दर्ज करा ली है। डीएम ने प्रकरण का विशेष संज्ञान लेते हुए दोषी लेखपाल को निलंबित करते हुए दोषियों के प्रति कार्रवाई करने व शिकायतकर्ता सक्षम की सम्पत्ति उसे दिलाने के निर्देश दिए हैं। शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर मंडला आयुक्त बरेली मंडल बरेली सेल्वा कुमारी जे ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संतोष कुमार वैश्य तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर प्रवीण सिंह चौहान के साथ तहसील सदर में जन शिकायतों को सुनकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का जल्द से जल्द गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। फरियादियों को किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना ना करना पड़े। उनकी समस्या को ध्यान से सुनकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें, मेड़ संबंधी शिकायतों की धारा 24 के अंतर्गत कारवाई की जाए। डीएम दीपा रंजन ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ओम प्रकाश सिंह के साथ तहसील दातागंज में जन शिकायतों को सुनकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतकर्ताओं की समस्याओं की गहनता से जांच करते हुए निस्तारण करें और निस्तारण इस प्रकार करें कि उन्हें इधर-उधर न भटकना पड़े। मण्डलायुक्त एवं डीएम ने समस्त संबंधित विभागीय अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। उन्होनें फरियादियों की फरियाद एक-एक कर सुनी और उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होनें कहा कि जनसमस्याओं का निस्तारण शासन की प्राथमिकताओं में है सभी अधिकारी रूचि लेकर गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण सुनिश्चित करे। शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में तहसील दातागंज 135 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिसमें से 14 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया तथा तहसील दातागंज 90 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिसमें से 04 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। इस अवसर पर समस्त जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

