तुर्की का सीरिया पर हमले का दावा, विरोधाभासी रिपोर्टें आ रही हैं

2 फ़रवरी 2020 को सीरिया-तुर्की सीमा के पूरब में सीरिया के दाना क़स्बे से तुर्क सेना के सैन्य वाहन गुज़रते हुए (एएफ़पी के सौजन्य से)

तुर्की ने कहा है कि उसने सीरियाई सैनिकों के ख़िलाफ़ हवाई हमला किया है जो इद्लिब में विदेश समर्थित आतंकियों के आख़िरी ठिकाने की ओर बढ़ रहे थे। तुर्की के राष्ट्रपति रजब तय्यब ने दावा किया है कि यह हमला तुर्क सैनिकों पर हमले के जवाब में किया गया है।
तुर्क राष्ट्रपति ने सोमवार को कहा कि इद्लिब में 40 जगहों पर एफ-16 फ़ाइटर जेट से हमले किए गए और दावा किया कि इस हमले में 30-35 सीरियाई मारे गए।
यह कथित हमला, तुर्की द्वारा इस क्षेत्र में अपनी मौजूदगी बढ़ाए जाने और विदेश समर्थित तकफ़ीरी आतंकियों के ख़िलाफ़ सीरियाई सेना की कार्यवाही जारी रहने पर तुर्की की ओर से चेतावनी दिए जाने के बाद, हुआ है।
तुर्की के रक्षा मंत्री ने कहा कि सोमवार को इससे पहले इद्लिब में सीरियाई सैनिकों की भीषण शेलिंग में 4 तुर्क सैनिक मारे गए और 9 घायल हुए।
तुर्क राष्ट्रपति अर्दोग़ान ने कहाः “हमने इन हमलों का उसी तरह जवाब दिया और ऐसा करते रहेंगे।”
उन्होंने इस्तांबूल में पत्रकारों से कहाः “हम अपने देश और इद्लिब में अपने भाइयों की सुरक्षा के लिए अपनी कार्यवाही जारी रखने का इरादा रखते हैं।”
तुर्क राष्ट्रपति ने कहा कि अंकारा ने मॉस्को से, जो सीरियाई सेना का समर्थन करता है, कहा है कि वह बढ़ते हुए तनाव में किनारे हो जाए।
रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि तुर्की के सैनिकों पर सीरियाई सैनिकों ने इसलिए फ़ायरिंग की क्योंकि इद्लिब में तुर्की की कार्यवाही के बारे में मॉस्को को सूचित नहीं किया गया था।
रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि तुर्क एयर फ़ोर्स के फ़ाइटर जेट ने सीरिया की वायु सीमा का उल्लंघन नहीं किया और न ही सीरियाई सैनिकों पर कोई हमला हुआ है।
सीरियाई न्यूज़ एजेंसी साना ने भी तुर्की के किसी तरह के हमले की कोई सूचना नहीं दी है।
रूस के रक्षा मंत्रालय की ओर से अर्दोग़ान के दावे का खंडन किए जाने से सवाल उठ रहे हैं कि सोमवार को हक़ीक़त में क्या हुआ।
कथित मानवाधिकार संगठन सीरियन ऑब्ज़र्वेट्री फ़ॉर ह्यूमन राइट्स ने भी तुर्की के हवाई हमले की कोई सूचना नहीं दी है, बल्कि कहा है कि शेलिंग में कम से कम 6 सीरियाई सैनिक मारे गए।(

Don`t copy text!