सीरिया की सेना ने ख़ान तूमान की स्वतंत्रता और इस क्षेत्र में अपनी पोज़ीशन मज़बूत करते हुए एक और गांव को आतंकियों के चंगुल से स्वतंत्र करा लिया और दक्षिण पश्चिमी प्रांत हलब की ओर अपनी प्रगति का क्रम जारी रखा है।
अलमयादीन टीवी चैनल ने रिपोर्ट दी है कि सीरिया की सेना ने हलब प्रांत के दक्षिण पश्चिमी क्षेत्र में स्थित अलहुमरा गांव को आतंकियों के नियंत्रण से स्वतंत्र करा लिया है।
सीरिया की सेना ने इसी प्रकार दक्षिण पश्चिमी प्रांत हलब में अपने नियंत्रण वाले क्षेत्रों में अपनी पोज़ीशन मज़बूत करते हुए आतंकियों के नियंत्रण वाले क्षेत्रों पर भीषण हमले कर रही है। इन क्षेत्रों पर नुस्रा फ़्रंट और अन्य आतंकवादी गुटों का नियंत्रण है।
सीरिया की सेना ने पूर्वी हलब के तादफ़-अलबाब क्षेत्र पर आतंकियों का हमला विफल बना दिया। सीरिया की सेना ने इस कार्यवाही में तोपख़ाने और मीज़ाइलों का प्रयोग किया।
सीरिया के सरकारी टीवी चैनल अलअख़बारिया ने पश्चिमी हलब में आतंकियों की प्रगति पर आधारित ख़बरों का खंडन किया है।
रिपोर्ट में बताया गया है कि नुस्रा फ़्रंट के आतंकियों ने तीन कार बमों से पश्चिमी हलब के अज़्ज़हरा क़स्बे पर हमला किया था। न्यू हलब और अज़्ज़हरा क्षेत्रों पर आतंकी गुट नुस्रा फ़्रंट ने राकेटों और मार्टर गोलों से हमले किए किन्तु सीरियाई सेना ने आतंकियों के हमलों का मुंहतोड़ जवाब दिया।
- Likes
- Followers
- Subscribers
- Posts
Related Posts

