थाना जामो पुलिस द्वारा डकैती का खुलासा, 02 तमंचा 02 कारतूस, 01 खोखा कारतूस 315 बोर व डकैती के 05 अदद मोबाइल तथा घटना में प्रयुक्त 05 अदद मोटरसाइकिल, क्रिकेट स्टैंप, लोहे की राड, व बांस के डंडे के साथ 07 नफर अभियुक्त गिरफ्तार ।
सराहनीय कार्य जनपद अमेठी पुलिस
पुलिस अधीक्षक अमेठी डॉ0 ख्याति गर्ग के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक श्री दयाराम सरोज के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी गौरीगंज श्री अर्पित कपूर के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 04.02.2020 को प्रभारी निरीक्षक रतन सिंह थाना जामो मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर दिनांक 29.01.2020 को बलभद्रपुर में जय प्रकाश गुप्ता की मोबाइल की दुकान में तोड़ फोड़ व लूट पाट करने वाले अभियुक्तों 1. उदयभान सिंह पुत्र शीतला प्रसाद निवासी पूरे बेलहरियन मजरे सरमे थाना जामों जनपद अमेठी 2. माधव सिंह पुत्र शीतला प्रसाद निवासी पूरे बेलहरियन मजरे सरमे थाना जामो जनपद अमेठी 3. अंकित सिंह उर्फ आशीष पुत्र स्व0 भानू प्रताप सिंह निवासी ग्राम भीखीपुर थाना जामों जनपद अमेठी 4. कुलदीप सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी भवनशाहपुर थाना जामों जनपद अमेठी 5. अजय गोस्वामी पुत्र सुभाष चन्द्र गोस्वामी निवासी कंधई पुरी मठिया थाना जामों जनपद अमेठी 6. भूपेन्द्र पाण्डेय पुत्र राजकुमार पाण्डेय निवासी पूरे निहाल पाण्डये मजरे रामशाहपुर थाना जामों जनपद अमेठी 7. दीपांशु सिंह पुत्र संतोष सिंह निवासी फूलपुर थाना जामों जनपद अमेठी को भीखीपुर नहर पुलिया के पास से समय करीब 04:35 बजे सुबह गिरफ्तार किया गया । पूछताछ में अभियुक्तो ने घटना को कारित करना स्वीकार किया । अभियुक्त 1.उदयभान की तलाशी से लूट का 01 अदद मोबाइल, 2.माधव सिंह की तलाशी से 01 अदद तमंचा,01 जिंदा कारतूस 315 बोर व 01 अदद मोबाइल, 3.अंकित सिंह के पास से 01 तमंचा,01 जिंदा कारतूस, 01 खोखा कारतूस 315 बोर व 01 अदद लूट का मोबाइल, 4.कुलदीप की जामा तलाशी से 01 अदद लूट का मोबाइल व निशानदेही पर लोहे की राड, 5.अजय गोस्वामी की तलाशी से लूट का 01 अदद मोबाइल, 6.भूपेन्द्र की निशादेही पर टूटे हुए स्टंप 7.दीपांशु की निशानदेही पर बांस का डंडा बरामद किया गया । पकड़े गये अभियुक्तों ने बताया कि 1.संदीप पांडेय पुत्र चंद्रभान पांडेय निवासी ग्राम जेनपुर थाना जामो जनपद अमेठी 2.अखंड प्रताप सिंह ठी 3.मुकेश शर्मा 4.शिवम सिंह 5.राहुल यादव 6.गोलू यादव 7.आशु सिंह भाग गये । मौके से घटना में प्रयुक्त 05 अदद मोटरसाइकिल बरामद हुई । थाना जामो पर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
घटना का संक्षिप्त विवरण –
दिनांक 29.01.2020 को वादी राम प्रकाश गुप्ता नि0 ग्राम बलभद्रपुर थाना जामो द्वारा थाना जामो पर लिखित तहरीर दी गयी कि आज शाम को 07:00 बजे कुछ अज्ञात दबंग नाकाबपोश लोग आकर मेरे भाई जय प्रकाश गुप्ता की मोबाइल की दुकान पर तोड़ फोड़ लूट पाट और दुकान को क्षतिग्रस्त कर दिया और उस दुकान पर मेरे भाई के साथ मारपीट व जानलेवा हमला किये और दुकान पर रखे 20-25 मंहगे मोबाइल लूट ले गये व दुकान में काफी तोड़फोड़ किये । गांव वालों के रोकने पर भाग गये । जिस सूचना पर मु0अ0सं0 37/20 धारा 394, 427 भादवि पंजीकृत किया गया । विवेचना के दौरान मुकदमा में साक्ष्य के आधार पर धारा 395 भादवि की बढ़ोत्तरी कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तारी का स्थानः भीखीपुर नहर पुलिया के पास दिनाँक 04.02.2020 समय 04:35 बजे सुबह ।
घटना का उद्देश्य-
पूछताछ किया गया तो बताया कि उदयभान सिहं की एक महिला के साथ फेसबुक पर फोटो पोस्ट हुई थी फोटो को फेसबुक पर पोस्ट करने का शक उदयभान सिहं को जय प्रकाश गुप्ता पर था इसी बात को लेकर उदयभान सिहं ने हम लोगो के साथ मिलकर जय प्रकाश की मोबाईल की दुकान में तोडफोड करने व लूटपाट करने की योजना बनाई थी इसी योजना के तहत दिनांक 29/01/2020 को जयप्रकाश गुप्ता बलभद्रपुर की दुकान में हम लोगों ने स्टम्प डंडे और लोहे की रॉड से तोड़फोड़ किया था और दुकान से मोबाइल फोन लूट ले गए थे ।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता-
1. उदयभान सिंह पुत्र शीतला प्रसाद सिंह निवासीगण पूरे बेल्हरियन मौजा सरमें थाना जामो जनपद अमेठी
2. माधव सिंह पुत्र शीतला प्रसाद सिंह निवासीगण पूरे बेल्हरियन मौजा सरमें थाना जामो जनपद अमेठी
3. अंकित सिंह उर्फ आशीष पुत्र स्व0 भानुप्रताप सिंह निवासी ग्राम भीखीपुर थाना जामो जनपद अमेठी
4. कुलदीप सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी ग्राम भवनशाहपुर थाना जामो जनपद अमेठी,
5. अजय गोस्वामी पुत्र सुभाष चंद्र गोस्वामी निवासी ग्राम कंधईपुरी मठिया थाना जामो जनपद अमेठी,
6. भूपेंद्र पांडेय पुत्र राजकुमार पांडेय निवासी ग्राम पुरे निहाल पांडेय मौजा रामशाहपुर थाना जामो जनपद अमेठी
7. दीपांशु सिंह पुत्र संतोष सिंह निवासी ग्राम फूलपुर थाना जामो जनपद अमेठी
फरार अभियुक्तों का नाम व पता-
1. संदीप पांडेय पुत्र चंद्रभान पांडेय निवासी ग्राम जेनपुर थाना जामो जनपद अमेठी
2. अखंड प्रताप सिंह पुत्र बृजेंद्र कुमार सिंह निवासी ग्राम पूरे देवी सिंह मौजा खड़गापुर थाना जामो जनपद अमेठी
3. मुकेश शर्मा पुत्र हृदयराम शर्मा निवासी ग्राम खरगापुर थाना जामो जनपद अमेठी
4. शिवम सिंह पुत्र लालू सिंह निवासी ग्राम पुरे बसंतकुंवर मौजा बरौलिया थाना जामो जनपद अमेठी
5. राहुल यादव पुत्र राजेंद्र यादव निवासी ग्राम अतरवा मौजा भोए थाना जामो जनपद अमेठी
6. गोलू यादव पुत्र पवन यादव निवासी ग्राम पूरे मतऊ मौजा गौरा थाना जामो जनपद अमेठी
7. आशु सिंह पुत्र संतोष सिंह निवासी ग्राम उमराडीह थाना जामो जनपद अमेठी बताया ।
बरामदगी-
1. 05 अदद मोबाईल फोन (डकैती का)
2. 02 अदद तमंचा, 02 अदद जिन्दा कारतूस व एक अदद खोखा कारतूस 315 बोर ।
3. क्रिकेट के 03 अदद स्टंप टूटे हुए, एक अदद बांस का डंडा, एक अदद लोहे का राड (डकैती के समय मारपीट में प्रयुक्त )
4. 05 अदद मोटरसाइकिल (घटना में प्रयुक्त )
पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही-
1. मु0अ0सं0 37/2020 धारा 395/412/427 भादंवि
2. मु0अ0सं0 40/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना जामो जनपद अमेठी बनाम माधव सिंह
3. मु0अ0सं0 41/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना जामो जनपद अमेठी बनाम अंकित सिंह
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1. प्र0नि0 रतन सिंह थाना जामो जनपद अमेठी ।
2. उ0नि0 प्रवीण कुमार सिंह थाना जामो जनपद अमेठी ।
3. उ0नि0 ब्रह्मानंद यादव थाना जामो जनपद अमेठी ।
4. हेड कांस्टेबल घनश्याम यादव थाना जामो जनपद अमेठी ।
5. हेड कांस्टेबल राकेश सिंह थाना जामो जनपद अमेठी ।
6. दिलीप सिंह कांस्टेबल थाना जामो जनपद अमेठी ।
7. अजय कुमार यादव थाना जामो जनपद अमेठी ।
8. कांस्टेबल राघवेंद्र प्रताप सिंह थाना जामो जनपद अमेठी ।
9. कांस्टेबल रुपेश कुमार मौर्या थाना जामो जनपद अमेठी ।
आपराधिक इतिहास-
अंकित सिंह उर्फ आशीष पुत्र स्व0 भानुप्रताप सिंह निवासी ग्राम भीखीपुर थाना जामों अमेठी
1. मु0अ0सं0 67/19 धारा 307 भादंवि थाना मुंशीगंज जनपद अमेठी
2. मु0अ0सं0 68/19 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मुंशीगंज जनपद अमेठी

