द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर भाजपाईयों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा: मुर्मू का संघर्ष देशवासियों को प्रेरणादायक।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

बदायूं। द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर भाजपाइयों में जश्न का माहौल दूसरे दिन भी जारी रहा। बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने जनसुनवाई के दौरान कार्यकर्ताओं को मिठाई बांटी। वहीं कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान वहां आतिशबाजी भी दागी गई। बिल्सी के गेस्ट हाउस में आम आदमी की समस्याएं सुनने के दौरान विधायक ने कहा कि कि द्रौपदी मुर्मू की जीत देश के सवा सौ करोड़ देशवासियों की जीत है। क्योंकि आजादी के बाद पहली बार भाजपा समेत अन्य समर्थक दलों ने एकजुटता से आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनाकर विश्व को संदेश दिया है।
कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सर्वोच्च पद पर मुर्मू का चयन करके आदिवासी, वनवासी एवं अनुसूचित वर्ग समाज को गौरवान्वित किया है। द्रौपदी मुर्मू का जीवन संघर्ष, तपस्या, समृद्ध सेवा और अनुकरणीय सफलता से प्रत्येक भारतीय को प्रेरित करता है। नव निर्वाचित महामहिम देश के गरीब, मजदूर, दलित, शोषित, वंचित, आदिवासी, वनवासी और दबे- कुचले समाज के लिए आशा की किरण हैं। इस मौके पर नगर अध्यक्ष गगन राठी, मोहित गुप्ता, अजय प्रताप, पीयूष शाक्य, हरिओम राठौर, प्रमोद गोस्वामी, पीयूष शाक्य, सोनी सिंह, पीयूष राठी, अमित मिश्रा, संजीव, लीतेश शाक्य, शैलेंद्र, मधुप राठी, जितेंद्र सिंह, रामवीर व राहुल आदि मौजूद रहे।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!