सीबीएसई परिणाम 2022: हाईस्कूल में यूसुफ व इंटर में आज़म ने किया कमाल एक ही परिवार के दो सदस्यों ने टॉप कर जनपद का बढ़ाया मान
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
बाराबंकी।(एसएम न्युज24टाइम्स) ‘‘यूं तो हसरते हैं आसमां में उड़ने की, अभी शुरू हुआ है सफर, अंजाम देखना आगे…।’’ किसी भी माता-पिता के लिए अपने पुत्र को अव्वल आते देखना सुखद होता है। उन सुखद पलों में चार चांद तब और लग जाते हैं, जब एक ही परिवार के दो बच्चों का नाम जिले के टॉपर्स की सूची में शामिल हो और बच्चे अव्वल दर्जे के निकलें। शुक्रवार को सीबीएसई बोर्ड के परीक्षा परिणाम जारी हुए। जिसमें जनपद के सेंट एंथोनी सीनियर सेकंडरी स्कूल के हाईस्कूल के छात्र मो. यूसुफ ने 90.20 प्रतिशत अंक हासिल किये, तो वहीं यूसुफ के ही मौसेरे भाई मो. आज़म सिराज किदवाई ने इंटरमीडिएट में 94.40 प्रतिशत अंकों के साथ जनपद में उच्च स्थान प्राप्त किया।

दोनों भाईयों की इस सफलता पर शुभचिंतको और परिवार के सदस्यों के साथ-साथ बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। जानकारी के अनुसार, शहर के मोहल्ला कटरा बारादरी निवासिनी सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापिका अनीसा ख़ातून के पुत्र मो. यूसुफ ने सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा में 90.20 प्रतिशत अंक पाकर जिले में उच्च स्थान हासिल किया है। इतना ही नहीं अनीसा ख़ातून की छोटी बहन व प्रधानाध्यापिका अफशां अंजुम व पुलिस विभाग में तैनात उर्दू अनुवादक सिराज मुनीर किदवाई के पुत्र मो. आज़म सिराज किदवाई ने भी सीबीएसई बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा में 94.40 अंक हासिल कर परिवार व जनपद को गौरान्वित किया है। दोनों भाइयों की इस सफलता पर उनकी माताएं अनीसा ख़ातून व अफशां अंजुम सहित पूरे परिवार ने खुशी ज़ाहिर की है। इस मौके पर ख़ास मुलाकात में मो. यूसुफ ने बताया कि सफलता हासिल करने के लिये परिश्रम करना अति आवश्यक होता है तथा उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपनी माता, शिक्षक एवं अपने विद्यालय को दिया। उन्होंने बताया कि वो आगे इससे और अधिक मेहनत करना चाहते हैं ताकि वह आगे चलकर एक सफ़ल डॉक्टर बन सकें क्योंकि वह देश की स्वास्थ्य सेवाओं में अपना योगदान देना चाहते हैं। इसी क्रम में बात करते हुए मो. आज़म सिराज किदवाई ने बताया कि वे आई.आई.टी. से बी.टेक. कर एक कुशल इंजीनियर बनना चाहते हैं ताकि देश के निर्माण में योगदान दे सकें। आज़म ने भी अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार सहित अपने विद्यालय को दिया। छात्रों की इस सफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य जॉन नरोन्हा सहित समस्त शिक्षक तथा परिवार से सिराज मुनीर किदवाई, ज़ुबैर अहमद, शाद किदवाई, मो० काशिफ किदवाई, अदीब किदवाई, बिलाल अहमद, अब्दुल्ला इब्राहीम अहमद, मो. फहद सिराज, कुलसूम सिराज, सानिया फातिमा, अकीला खातून, ऐमन, नूर, आदि ने छात्रों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की है।
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

