वार्षिक खेल कूद में प्रियंका का रहा दबदबा क्रीडा अधिकारी ने तीन दिवसीय वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का किया शुभारम्भ
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी
त्रिलोकपुर, बाराबंकी। राजकीय पालीटेक्निक बाराबंकी एवं राजकीय पालीटेक्निक जगुनिया,डीह,हरख के बीच तीन दिवसीय वार्षिक खेल-कूद एवं सास्कृतिक प्रतियोगिताओं का शुभारम्भ हुआ इस प्रोग्राम के मुख्य अतिथि जिला क्रीडा अधिकारी राजेश कुमार सोनकर, विशिष्ट अतिथि प्रो0 धीरेन्द्र बहादुर सिंह, शकुन्तला मिश्रा विश्वविद्यालय लखनऊ एवं मयंक द्विवेदी जिला क्रिकेट कोच द्वारा संस्था के प्राधानाचार्यो डा. राखी सैनी व वी0 के0 सिंह की अध्यक्षता में किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा खेल-कूद प्रतियोगिताओं द्वारा छात्र-छात्राओं के सर्वागीण विकास करने के साथ ही उनमें डिटरमिनेशन (द्वढ संकल्प) डिडीकेशन (संकल्प बद्वता) एवं डिवोशन (समर्पण) की भावना का विकास करने में पालीटेक्निक की भूमिका की प्रशंसा करते हुये छात्र-छात्राओं में तकनीकी ज्ञान के साथ ही उनके सर्वागीण विकास हेतु शुभकामनायें दी। प्रो. धीरेन्द्र बहादुर द्वारा अपने समबोधन में कहा गया कि स्वस्थ्य शरीर से ही स्वस्थ्य मस्तिष्क संभव है और यह बिना खेल-कूद के संभव नही है। क्रीडा प्रतियोगितायें दोनों संस्थाओं के प्रधानाचार्यो क्रमशः डा. राखी सैनी व वीके सिंह की अध्यक्षता में दोनों संस्थाओं के क्रीडा अधिकारियों, आयोजन सचिवों उत्पल पाण्डेय एवं एलपी सिंह के नेतृत्व में सम्पन्न करायी गयीं। प्रतियोगिताओं में कार्यक्रम का संचालन सोनिया माथुर, ईशिता पाठक, राजेन्द्र शंकर मिश्रा द्वारा किया गया। इस अवसर पर दोनों संस्थाओं के सभी अधिकारियों कर्मचारियों के साथ कुलदीप सिंह, एपी तिवारी, विवेक कुमार श्रीवास्तव, राकेश कुमार, अखिलेश कुमार चतुर्वेद्वी ने प्रतियोगिताओं के र्निणायको की भूमिका में क्रीडा स्थल पर उपस्थित रहे। प्रिंयका शर्मा, ईशिता पाठक के निर्देशन में दोनों संस्थाओं की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किया गया।
प्रियंका ने मारी बाजी’
बाराबंकी। राजकीय पालीटेक्निक बाराबंकी के बच्चो ने 8 सौ मीटर में छात्र वर्ग में रमन हाउस ग्रुप से नितेश चैहान प्रथम,व विनोद द्वितीय स्थान, विश्वशरैया ग्रुप से रिंकू चैधरी तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर छात्र वर्ग में विश्वशरैया ग्रुप से प्रियंका वर्मा प्रथम शुभि ने द्वितीय व भाभा ग्रुप से पल्लवी वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर छात्रा वर्ग में विश्वशरैया ग्रुप से प्रियंका वर्मा प्रथम शुभि ने दूसरा मुकाम वही भाभा ग्रुप से पल्लवी वर्मा ने तीसरा स्थान पाया।
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

