स्वयंसेवकों ने किया तिरंगा निर्माण

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान-बदायूं 9719216984

। डीपी महाविद्यालय में मिशन शक्ति व आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत घर घर तिरंगा अभियान के तत्वाधान में तिरंगा निर्माण कार्य किया गया। स्वयंसेविकाओं ने स्वयं झंडा निर्माण कर राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव प्रदर्शित किया। साथ ही प्राचार्या डॉ शुभ्रा माहेश्वरी ने कुशल कार्य योजना तैयार करके तय किया कि एक सेल्फी प्वाइंट बनाया जाये। इसमें छात्राओं के द्वारा निर्मित झंडे अवलोकनार्थ व सेल्फी हेतु लगाये जायें। चीफ प्रॉक्टर डॉ मुकेश राघव ने बताया कि गत वर्ष 15 अगस्त को महाविद्यालय में 120 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया गया था। जो आज भी लहराकर लोगों को सेल्फी के लिए लालायित करता है। एनएसएस सह प्रभारी दिव्यांश सक्सेना ने छात्राओं को प्रोत्साहित किया। डॉ नीलोफर व तृप्ति सक्सेना ने स्वयं सेवकों को तिरंगे की महत्ता बताई। ज्ञानेंद्र कश्यप, विनोद यादव, वैभव तोमर, तृप्ति सक्सेना, डॉ नीलोफर खान, नितिन माहेश्वरी आदि शिक्षक मौजूद रहे। छात्राओं में माहीन, शोएबा ने सुंदर से तिरंगे निर्मित करते हुए देशहित व देशप्रेम के लिए सभी से घर घर तिरंगा फहराने का लक्ष्य पूरा करने की बात कही।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान-बदायूं 9719216984

Don`t copy text!