भुगतान को लेकर गुरुवार को मसौली विद्युत उपकेंद्र के संविदा कर्मियों ने भूख हड़ताल
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
मसौली बाराबंकी। दो माह के बकाया मानदेय एव पाँच माह ईपीएफ भुगतान को लेकर गुरुवार को मसौली विद्युत उपकेंद्र के संविदा कर्मियों ने भूख हड़ताल कर कार्य का बहिष्कार किया। बताते चले कि विद्युत संविदाकर्मियों को बीते दो महीनों से वेतन नहीं मिला है। इससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। घर खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। गुरुवार को उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ के तत्वावधान में भूख हड़ताल शुरू कर दिया। विद्युत संविदा कर्मियों ने बताया कि ओरियन सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा नियुक्त किया गया है। उन्हें वेतन भुगतान भी कंपनी से ही किया जाता है।
लेकिन मई और जून महीने का भुगतान नहीं किया गया है। इस कारण कर्मियों के सामने परिवार का भरण-पोषण करने की समस्या खड़ी हो गई है। इसके समाधान के लिए प्रदर्शन करने पर बाध्य होना पड़ा है। और तय समय में वेतन भुगतान नहीं किया गया तो कर्मियों ने आंदोलन शुरू कर दिया है। हड़ताल पर बैठे संविदा कर्मियों ने मांगों को बताते हुए बताया कि दो माह का मानदेय एवं पांच माह से ईपीएफ का भुगतान किया जाय तथा प्रत्येक माह सात तारीख से पूर्व मानदेय दिया जाय। इस मौके पर प्रदीप कुमार, महेन्द्रपाल सिंह, मो0 अकरम, सतेन्द्र सिंह, माया राम, राहुल निगम, विजयपाल, सगीर, आशीष जयसवाल, राजकरन, काशीराम, राममिलन, मनोज कुमार, सर्वेश कुमार सहित संविदा कर्मचारी मौजूद रहे।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

