उपनिरीक्षकों का हुआ, प्रमोशन बने प्रभारी निरीक्षक।

शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

मसौली बाराबंकी। थाना मसौली में तैनात 4 दरोगाओं का प्रमोशन हुआ है जो अब निरीक्षक बन गए हैं। गुरुवार को पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने सभी को स्टार लगाकर उन्हें बधाई दी तथा निरीक्षक बन जाने पर बढ़ी हुई जिम्मेदारी को लेकर कर्तव्यपालन का मंत्र दिया।


बताते चले कि अभी हाल ही भारी संख्या में उपनिरीक्षकों के हुए प्रमोशन में थाना मसौली में तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामकृपाल सिंह, अब्दुल रहमान खान, राम आसरे व गोविन्ददास उपनिरीक्षक से निरीक्षक  पद पर पदोन्नति हुए है। गुरुवार को पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने थ्री स्टार लगाकर बधाई दी। कंधों पर तीसरा स्टार लगते ही दरोगाओं के चेहरे चमक उठे। पुलिस अधीक्षक ने उपनिरीक्षकों को उनकी लंबी सेवाओं के अनुभव का विभाग को लाभ पहुंचाए जाने की अपेक्षा के साथ कहा कि अब सभी को अधिक जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा। सभी अपने उत्तरदायित्व के अनुरूप अपनी दक्षता व निष्ठा का पूरी ईमानदारी से उपयोग करते हुए समाज में कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

Don`t copy text!