पीएससी के जवान का बैग हुआ चोरी, बैग मे 100 कारतूस होने की भी चर्चा।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सावन में कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कछला रेलवे स्टेशन पर 43 वीं वाहिनी एटा की एक प्लाटून पीएसी को लगाया गया है।

बदायूं। कछला रेलवे स्टेशन पर तैनात पीएसी के जवानों का एक बैग चोरी हो गया। चर्चा है कि उसमें सौ कारतूस थे। जवानों ने पुलिस को सूचना तो नहीं दी लेकिन बताया जा रहा है कि खुद ही आसपास के पांच दुकानदारों से राधेलाल इंटर कॉलेज में बने कैंप कार्यालय ले जाकर पूछताछ की। दुकानदारों ने जवानों पर मारपीट का आरोप लगाया है। इधर, पुलिस पीएससी के अफसरों ने ऐसी घटना से इन्कार किया है। सावन में कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कछला रेलवे स्टेशन पर 43 वीं वाहिनी एटा की एक प्लाटून पीएसी को लगाया गया है। जवानों का कैंप कार्यालय राधेलाल इंटर कॉलेज में है। वे ड्यूटी करके इंटर कॉलेज में जाकर विश्राम करते हैं। दुकानदारों के मुताबिक तीन दिन पहले रेलवे स्टेशन से पीएसी जवानों का एक बैग चोरी हो गया। उस समय जवानों को पता नहीं चला लेकिन बाद में जब उन्हे जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए।

सूत्रों का कहना है कि जवानों ने आसपास के दुकानदारों पर बैग चोरी करने की आशंका जताई। इसके बाद उन्होंने एक-एक करके दुकानदारों को कैंप कार्यालय ले जाकर खुद ही पूछताछ शुरू कर दी। दुकानदारों का आरोप है कि पीएसी के जवानों ने उनसे पूछताछ के दौरान उनसे न सिर्फ मारपीट की बल्कि एक बाल्टी में पानी भरकर उसमें उनका सिर भी डुबोया। एक दुकानदार पप्पू का कहना है कि जिस समय बैग चोरी हुआ, उस दौरान वह हरिद्वार में था। वह रेलवे स्टेशन की ओर गया भी नहीं। इसके बावजूद उसके साथ मारपीट की गई। उसकी उंगली मरोड़ दी गई, जिससे उसका पूरा हाथ सूज गया। पप्पू ने बताया उसके अलावा नन्हे, अनिल, फूल सिंह आदि से भी इसी तरह पूछताछ की गई। अनिल ने आरोप लगाया है कि उसका पानी में सिर डुबोकर पूछताछ की गई। फिलहाल पीएसी के जवानों का बैग नहीं मिला है। जवान उसे तलाश कर रहे हैं। चर्चा है कि बैग में सौ कारतूस हैं, हलांकि अफसर ऐसी किसी घटना से इंकार कर रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि जवानों ने अपने अधिकारियों को इस संबंध में जानकारी नहीं दी है। हालांकि बताया जा रहा है कि सूचना अधिकारियों तक पहुंच गई है। इससे कई अधिकारी आकर यहां आकर गोपनीय रूप से छानबीन भी कर चुके हैं। फिलहाल पीएसी के जवान मामले को छिपाने में लगे हैं।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!