स्कूली छात्राओं को महिला थानाअध्यक्ष ने बताए आत्मरक्षा के गुर। उन्होंने बालिकाओं को सोशल मीडिया से दूर रहने की भी सलाह दी।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
बदायूँ। जनपद भर मे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 ओ.पी सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे आत्मरक्षा प्रशिक्षण को लेकर जनपद क्षेत्र के विधालयों में महिला थानाअध्यक्ष रेनू सिंह आत्मरक्षा को लेकर बालिकाओं को प्रशिक्षण देती नजर आ रही है। उन्होंने बताया कि आत्मरक्षा का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं व महिलाओं को प्रशिक्षण के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। ताकि बालिकाएं प्रतिकूल हालातों में बिना विचलित हुए उसका सामना कर सकें।
महिला थानाअध्यक्ष रेनू सिंह ने स्टूडेंट को सेल्फ डिफेंस के गुर सिखाकर मुंह तोड़ जवाब कैसे दिया जाए। इसको लेकर बालिकाओं को गुर सिखाए। साथ ही बताया कि इस आपाधापी के युग में सबसे पहली चीज है आत्मरक्षा। आत्मरक्षा प्रत्येक व्यक्ति का कर्म भी है और धर्म भी। विशेषकर महिलाओं व बालिकाओं को अपनी स्वयं की रक्षा करना आना चाहिए। इससे वे सभी स्थितियों में मजबूती के साथ खड़ी रहे सकेंगी और अपनी स्वयं की रक्षा कर सकेंगी। अगर महिलाएं और बालिकाएं सशक्त होगी, तभी देश ,प्रदेश का विकास संभव है। आए दिन जो छेड़छाड़, घरेलू हिंसा के प्रकरण बनते हैं। उनमें कमी हो सके और महिलाएं सशक्त रूप से समाज में खड़ी होकर अपना नाम व अपने परिवार का नाम गौरवान्वित कर सके। वही जनपद के प्रधानाचार्या का कहना है। कि थानाअध्यक्ष रेनू सिंह द्धारा विधालय में पहुँचकर बालिकाओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण लगातार सिखाए जा रहा है। उनका कहना है कि बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पुलिस की यह अनोखी पहल है।जिससे बालिकाओं में खुद की रक्षा करने का विश्वास जगेगा। साथ ही उन्होंने बालिकाओं को सोशल मीडिया से दूर रहने की सलाह दी।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

