बिजलीघर मे घुसकर मारपीट करने बाले सपा विधायक के खिलाफ चार्जशीट दाखिल।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
बदायूं। समाजवादी पार्टी के विधायक आशुतोष मौर्य उर्फ राजू ने बिजलीघर में घुसकर एसएसओं से मारपीट की थी। पुलिस के पास इसके पुख्ता सबूत हैं। इन्हीं सबूतों के आधार पर पुलिस ने सपा विधायक के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। इस कार्रवाई के बाद सपाई खेमे में गहमा-गहमी का माहौल है।
जिले के बिसौली के बिजलीघर पर 27 अप्रैल की रात क्षेत्रिय विधायक अपने समर्थकों के साथ पहुंचे थे। सप्लाई बाधित होने के कारण विधायक काफी नाराज थे। यहां मिले एसएसओ (सब स्टेशन ऑपरेटर) अभिषेक मिश्रा को विधायक ने पीटना शुरू कर दिया। सहकर्मी ने इसका वीडियो बना लिया। बाद में उसे सोशल मीडिया पर वायरल किया। वहीं एसएसओ की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई। इसके आधार पर विधायक पर सरकारी दस्तावेज फाड़ने समेत कर्मचारी से मारपीट की रिपोर्ट लिखी गई। इस घटना के बाद सिस्टम ने विधायक पर यह स्पष्ट पाबंदी लगा दी कि बिना पुलिस के अनुमति के वह जिले से बाहर नहीं जा सकेंगे। वहीं विधानसभा अध्यक्ष को इसकी रिपोर्ट भेजी गई। कुल मिलाकर सपा विधायक को हर तरफ से सिस्टम ने बेबस करके रख दिया।
पुलिस ने मामले की जांच की। वादी समेत आरोपी का बयान दर्ज किया। वहीं वीडियो का भी संज्ञान लिया। सभी तथ्यों के आधार पर पुलिस ने सपा विधायक के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

