विधायक ने जलालपुर में 19 किमी सड़कों के लिए भेजा प्रस्ताव

स्थानीय विधायक सुभाष राय ने उपमुख्यमंत्री/लोक निर्माण मंत्री केशव प्रसाद मौर्य को पत्र भेजकर विधानसभा क्षेत्र की लगभग दर्जनभर सड़कों के नव निर्माण की मांग की है। लोक निर्माण मंत्री के निर्देश पर अनु सचिव राजेश कुमार पांडे ने प्रमुख अभियंता लोक निर्माण विभाग को पत्र लिखकर कार्यवाही शुरू करने का निर्देश दिया है।

विधायक ने जिवली रामगढ़ से टेकी पुरवा अंगराघाट होते हुए पखनपुर अहिरौला संपर्क मार्ग लगभग 2000 मीटर सड़क का निर्माण, भीखपुर से बेहजातपुर तक लगभग 1500 मीटर, जूनियर हाई स्कूल नेवादा से जैतपुर काली मंदिर तक लगभग 1500 मीटर सड़क का निर्माण, इसके अलावा बेरगा कुरेंद्र सिंह के घर से शेखपुर पलिवारी निषाद बस्ती तक 2000 मीटर सड़क का निर्माण, भिटारी शिवपाल से कोचपुर सेहरी पाल बस्ती तक लगभग 2000 मीटर, पाभीपुर से गोविंद साहब मंदिर तक लगभग 2500 मीटर सड़क का निर्माण, मालीपुर नेमपुर संपर्क मार्ग से पेदिया धवरुवा तक लगभग 2000 मीटर सड़क का निर्माण, एन्दलपुर से सकरा यूसुफपुर गांव तक लगभग 1000 मीटर सड़क के निर्माण, पेठिया चका पुरवा से कालिका राजभर की बस्ती होते हुए नवानगर तक 2000 मीटर नई सड़क का निर्माण, मछली गांव में उदय राज के भट्टे से मंजूर अहमद के घर तक लगभग 1000 मीटर, दौलताबाद से बवना होते हुए घाट तक लगभग 1000 मीटर नई सड़क के निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा है। विधायक ने जलालपुर विधानसभा क्षेत्र में लगभग 19 किलोमीटर नई सड़कों के निर्माण हेतु प्रस्ताव भेजा है जिस पर कार्यवाही शुरू हो चुकी है।

Don`t copy text!