भूमि चिन्हित करने से बौखलाए पूर्व प्रधान ने लेखपाल से किया अभ्रद्ध व्यवहार व जमकर की गाली-गलौज।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

पीडित लेखपाल ने पूर्व प्रधान के विरूद्ध थाना प्रभारी को दी तहरीर। लेखपाल संघ शाखा मे गहरा रोष व्याप्त।

सहसवान। खरकबारी मानपुर पुख्ता क्षेत्र पर तैनात लेखपाल को जल मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत पानी की टंकी लगाए जाने के लिए भूमि चिन्हित करने से बौखलाए पूर्व प्रधान ने लेखपाल को जमकर गाली-गलौज तथा जान से मार देने की धमकी देते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। पीड़ित लेखपाल ने मामले की जानकारी तत्काल प्रार्थना पत्र देकर उप जिला अधिकारी को दी जिस पर उप जिलाधिकारी ने प्रभारी निरीक्षक को मामले की तत्काल रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए लेखपाल संघ ने घटना की निंदा करते हुए दोषी व्यक्ति को तत्काल गिरफ्तार किए जाने की मांग की है वही तहसीलदार ने भी घटना के दोषी को तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजने को कहा है। घटना से पीड़ित लेखपाल भयभीत हो गया है।
ज्ञात रहे केंद्र सरकार द्धारा ग्रामीण अंचलों की लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराए जाने के उद्देश्य जल मिशन शक्ति योजना चलाई जा रही है। जिसके तहत प्रत्येक गांव में पानी की टंकी का निर्माण होना है।
खरकबारी मानपुर पुख्ता क्षेत्र पर तैनात लेखपाल रामपाल जल मिशन शक्ति योजना के तहत ग्राम औरंगाबाद टप्पा जामनी में पानी कीटंकी का निर्माण कार्य कराए जाने हेतु सरकारी भूमि को चिन्हित करने के लिए ग्राम प्रधान के साथ गए हुए थे जिसमें वह भूमि का चयन कर रहे थे कि ग्राम का ही पूर्व प्रधान पीतांबर पुत्र टुंडी मौके पर आ गया तथा गाली गलौज करते हुए सरकारी कार्यों में उसने बाधा डालते हुए खुलेआम कहा कि मेरी मर्जी से भूमि चिन्हित की जाएगी अगर आपने ऐसा किया तो मैं जान से मार दूंगा हल्का लेखपाल भूमि को बिना चिन्हित किए अपने घर को वापस आ गए मध्य रात्रि 8 बजे के लगभग उपरोक्त पीतांबर ने वर्तमान प्रधान तथा मुझे मोबाइल पर जमकर गाली-गलौज एवं व दुर्व्यवहार किया तथा जान से मार देने की धमकी दी साथ ही जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया जिसकी वीडियो रिकॉर्डिंग मोबाइल में मौजूद है मामले की जानकारी पीड़ित लेखपाल ने उपजिलाधिकारी महिपाल सिंह को प्रार्थना पत्र देते हुए कार्रवाई किए जाने की मांग की जिस पर जिलाधिकारी ने लेखपाल के प्रार्थना पत्र पर प्रभारी निरीक्षक को तत्काल घटना की रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए तहसीलदार शिवकुमार शर्मा ने भी कहा कि दोषी व्यक्ति को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
उन्होंने भी प्रभारी निरीक्षक को मामले की रिपोर्ट दर्ज कर अभियुक्त को तत्काल गिरफ्तार करने को कहा इधर लेखपाल संघ के मंत्री सत्यपाल सिंह यादव ने लेखपाल के साथ पूर्व ग्राम प्रधान द्धारा सरकारी कार्य करते समय गाली-गलौज एवं मारपीट करने के साथ की गई घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए दोषी पूर्व ग्राम प्रधान को तत्काल गिरफ्तार किए जाने की मांग की है। पीड़ित लेखपाल रामपाल सिंह ने प्रार्थना पत्र थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को सौंप दिया है। प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार शुक्ला ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जांच पूर्ण होते ही अपराध पंजीकृत कर दिया जाएगा।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!