नामावलियों के लिए आधार नम्बर कल किए जाएंगे एकत्र

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

बदायूँ। उपजिला निर्वाचन अधिकारी ने अवगत कराया है कि अधिकारी, उप्र लखनऊ के पत्र के अन्तर्गत विधान सभा निर्वाचक नामावली में सम्मिलित मतदाताओं से स्वैच्छिक रूप से आधार नम्बर एकत्र किये जाने हेतुं 1 अगस्त को शुभारम्भ का कार्यक्रम जिला स्तर पर जिलाधिकारी एवं तहसील स्तर पर उप जिलाधिकारी एवं बूथ स्तर पर बूथ लेविल आफिसरों द्वारा किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। इन निर्देशों के क्रम में जिला स्तर पर शुभारम्भ कार्यक्रम का आयोजन एन0एम0एस0एन0दास महाविद्यालय, बदायूँ में दिनांक-01 अगस्त को 12 बजे जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किया जाना प्रस्तावित है।
इस पत्र में दिये गये निर्देशों का भली भांति अध्ययन कर, निर्वाचक नामावली में सम्मिलित मतदाताओं से स्वैच्छिक रूप से आधार नम्बर एकत्र किये जाने के कार्यक्रम का शुभारम्भ तहसील स्तर, पर कराकर उसके फोटो ग्राफ इस कार्यालय को उपलब्ध करायें एवं बूथ स्तर पर बूथ लेविल आफिसरों द्वारा आधार नम्बर एकत्र किये जाने हेतुं कार्यक्रम आयोजित कर शुभारम्भ किये जाने हेतु निर्देशित किया जाना सुनिश्चत करें।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!