शिकायत के बावजूद अपात्र को पट्टा, पात्र परेशान
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
ग्राम इचौलिया में मत्स्य पालन विभाग व राजस्व कर्मियों का गड़बड़झाला
मसौली बाराबंकी। ग्राम इचौलिया के पट्टा प्रक्रिया भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई कहार/मछुआ समुदाय के लिए आरक्षित पर अन्य व्यक्ति को मनमाने तरीके से तालाब का आवंटन करके राजस्व कर्मियों ने चक्रव्यूह रचकर, मलाई काटकर फायदा पहुंचाने की प्रक्रिया को अमली जामा पहनाया है, वहीं पीड़ित ने उच्चाधिकारियों को शिकायती प्रार्थना पत्र भेजकर दोषियों के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित कमलेश पुत्र गुरू प्रसाद निवासी ग्राम इचौलिया, परगना प्रतापगंज, तहसील नवाबगंज, बाराबंकी का मूल निवासी है एवं गरीब मछुआ समुदाय कहार जाति का व्यक्ति है। पीड़ित अपना पैतृक व्यवसाय करने हेतु अपने गांव सभा में स्थित तालाब गाटा संख्या-482 क्षेत्र 1.158हे0 का 10 वर्षीय मत्स्य पालन हेतु पट्टे पर लेने हेतु दिनांक 03 अगस्त 2022 को मत्स्य तालाब आवंटन कैम्प नवाबगंज में समस्त प्रपत्र लगाकर आवेदन दाखिल किया था लेकिन तहसील नवाबगंज में तैनात रजिस्ट्रार, काननूगो मनोज कुमार द्वारा पीड़ित के आवेदन पत्र को गायब करके मत्स्य विभाग में तैनात मत्स्य निरीक्षक रमेश चन्द्र के रिश्तेदार अनुचित लाभ पहुंचाने की नियत से रवि प्रभाकर रावत पुत्र काशीराम रावत के हक में आवंटन कर दिया गया जबकि शासनादेश के अनुसार मछुआ समुदाय के रहते हुए अनुसूचित जाति के नाम के नाम तालाब आवंटन का पट्टा नहीं किया जा सकता फिर भी रजिस्ट्रार काननूगो मनोज कुमार मत्स्य निरीक्षक रमेश चन्द्र द्वारा अनुचित लाभ लेकर अनुसूचित जाति के व्यक्ति के नाम किया गया आवंटन निरस्त किया जाना न्यायहित में आवश्यक है। पट्टा धारक के पास कृषि योग २७ बीघा जमीन,नया सोनलिका टैक्टर, कटेसर, ट्राली,पालेसर, ७ दुकाने जो किराये पर उठी है। ४ मोटर साईकले मौजूदा समय मे है करीब ६ बीघा मे मकान बना हुआ है। अब देखना यह है कि क्या प्रशासन कोई कार्यवाही करेगा या सब प्रक्रिया इसी तरह चलती रहेगी।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

