बाराबंकी। महादेवा महोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रम में बुधवार की शाम 9 वर्षीय बाल कलाकार पर्णिका श्रीवास्तव के मोहक नृत्य पर दर्शक झूमते रहे। पर्णिका ने अपने गीत की शुरुआत, सैया मिले लड़कियां गीत से की इसके बाद, रेलिया बैरन पिया को लिए जाए रे आदि सहित कई मोहक गीतों की प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की खूब वाह वाही बटोरी। पर्णिका बताती है कि वह मूल रूप से गोरखपुर की निवासी है। वर्तमान में इंदिरा नगर लखनऊ में रहती है। पर्णिका लोक नृत्य और क्लासिकल नृत्य दोनों की शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। पर्णिका उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों के सरकारी एवं गैर सरकारी मंचों से अब तक 50 से भी अधिक महोत्सवों में लोक नृत्य की लगभग 500 से अधिक प्रस्तुतियां दे चुकी हैं।जिसमें लखनऊ महोत्सव, ईटावा महोत्सव ,रामपुर महोत्सव ,कुंभ 2019 ,यमुना मंच,ताज महोत्सव, बदलापुर कुशीनगर महोत्सव,मगहर महोत्सव, फिरोजाबाद महोत्सव, देवरिया महोत्सव, श्रावस्ती, बुलंदशहर जिला की प्रदर्शनी, मुरादाबाद महोत्सव, देवा महोत्सव व आजमगढ़ महोत्सव महोत्सव जैसे अनेक कार्यक्रमों में लोक नृत्य की प्रस्तुतियां देती आ रही हैं। महिला कल्याण विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम में पर्णिका को सम्मान प्रदान किया गया। इसके अलावा पर्णिका को लोकायुक्त विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश बाल प्रतिभा रत्न और राज्य स्तरीय लोकमत नवांकुर सम्मान से भी सम्मानित किया जा चुका है।
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता

