कोरोना का क़हर, 560 से अधिक हताहत, 28 हज़ार से अधिक चपेट में

https://www.smnews24.com/?p=5217&preview=true

चीन में कोरोना वायरस से मरने वालों का संख्या 560 से अधिक हो गयी है।

कोरोना वायरस से चीन में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। चीन में इस वायरस की चपेट में लगभग 28 हज़ार से ज्यादा लोग हैं। चीनी अधिकारियों ने कहा कि कोरोना वायरस से मृतकों संख्या 563 हो गई है और अब तक कुल 28 हजार मामले सामने आ गए हैं।

कोरोना वायरस का क़हर अब अन्य देशों में भी दिखने लगा है। कोरोना वायरस के संक्रमण के लगभग दो दर्जन भर से अधिक देशों में 180 से अधिक मामले सामने आए हैं।

दूसरे देशों में वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 182 हो गई। फ़िलीपीन में पहली मौत का मामला सामने आया जबकि हांगकांग ने रविवार को एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि की थी।

भारत वुहान से अपने 647 छात्रों को निकाल चुका है। मालदीव के सात लोग भी निकाले गए हैं। श्रीलंका और बांग्लादेश ने भी अपने नागरिकों को निकाला है।

चीनी अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि कोरोना वायरस के बढ़ते रोगियों के इलाज के लिए अस्पतालों में बिस्तरों और उपकरणों की भारी कमी है। चीन का वुहान शहर कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित है। इसी शहर में वायरस का सबसे पहला मामला सामने आया था।

Don`t copy text!