आम आदमी पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए केजरीवाल ने कहा, “अमित शाह जी दिल्ली में कह रहे हैं कि मैं सीएम बना लूंगा और मुझे वोट दो, तो मैं अमित शाह जी को आमंत्रित करता हूं डिबेट करने के लिए।
प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, भारत की राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भारतयी केंद्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को बहस की चुनौती दी है। आम आदमी पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए केजरीवाल ने कहा, “अमित शाह जी दिल्ली में कह रहे हैं कि मैं सीएम बना लूंगा और मुझे वोट दो, तो मैं अमित शाह जी को आमंत्रित करता हूं डिबेट करने के लिए, अमित शाह जी आए जहां कहेंगे जब कहेंगे मैं उनके साथ हर मुद्दे पर डिबेट करने के लिए तैयार हूं।” इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को, बीजेपी को चुनौती दी थी कि वह दिल्ली में अपने मुख्यमंत्री उम्मीदवार के नाम का ऐलान 24 घंटे के अंदर करें, नहीं तो 24 घंटे के बाद में फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस करूंगा। बीजेपी ने केजरीवाल की इस चुनौती को यह कहकर टाल दिया था कि हमारा कोई भी कार्यकर्ता केजरीवाल के साथ बहस कर सकता है।
बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए केजरीवाल ने कहा कि अब साफ हो चुका है कि बीजेपी के पास दिल्ली के लिए कोई मुख्यमंत्री चेहरा नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसे में दिल्ली के जनता यह नहीं जानती कि अगर वह बीजेपी को वोट देगी तो मुख्यमंत्री कौन बनेगा। बीजेपी को दिए वोट से अमित शाह जी किसी अनपढ़ को भी मुख्यमंत्री बना सकते हैं इसलिए बीजेपी को वोट देने से दिल्ली वालों का वोट गड्ढे में चला जाएगा। केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमित शाह से डिबेट के बारे में बोलते हुए कहा ‘ यह डिबेट हर मुद्दे पर होगी अमित शाह जी आकर बताए, दिल्ली की जनता के पास बहुत सारे सवाल हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता जानना चाहती है कि आपने कश्मीर में धारा 370 ख़त्म की, आपने संसद में सीएए जैसा क़ानून बनाया इसलिए आपको को वोट दिया जाए या यह कि केंद्र सरकार ने दिल्ली के लिए अब तक क्या किया? उसके लिए आपको वोट दे, आपको यह बताना चाहिए। केजरिवाल ने कहा कि पहले यह तो बताओ कि दिल्ली के चुनाव में जनता आप को वोट क्यों दें?
Related Posts

