पैथोलॉजी लैब में दुष्कर्म: सब्जी खरीदने गई थी युवती घर आते ही हुई बेहोश। महिला अस्पताल में चल रहा इलाज। पुलिस व फोरेंसिक टीम जांच मे जुटी,

मुकीम अहमद अंसारी, जिला,ब्यूरो चीफ, बदायूं 9719216984

बदायूँ। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में स्थित एक पैथोलॉजी लैब में 18 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। युवती को बेहोशी की हालत में महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में एक अज्ञात युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।  मामला सदर कोतवाली इलाके का है। यहां बरेली के थाना बहेड़ी क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली युवती अपने पिता के साथ रहती है। पिता गांधी खादी आश्रम में नौकरी करते हैं। मुकदमे के मुताबिक शाम के वक्त वह सब्जी खरीदने निकली थी। रास्ते में किसी ने उसे नशा सुंघाकर बेहोश किया और अपने साथ ले गया। जबकि देर शाम उसे होश आया तो वह बदहवास थी। वहां से गुजर रहे एक ऑटो में बैठकर किसी तरह घर पहुंची। युवती शाम चार बजे घर आई तो फिर बेहोश हो गई। उसके बाद परिवार वाले उसे महिला अस्पताल ले गए।
बताया जा रहा है कि घर से निकलने और लौटने के बीच में ही उससे दुष्कर्म की वारदात हुई है। युवती को जब पूरी तरह होश आया तो उसने अपने पिता को पूरा मामला बताया। जबकि बाद में ये लोग कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने शुरूआत में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा लिख दिया। वहीं युवती से गहनता से पूछताछ में यह पता लगा कि शहर के गांधी ग्राउंड रोड पर स्थित एक पैथोलॉजी लैब में उसके साथ साथ दुष्कर्म हुआ है। सदर कोतवाल डीएस धामा ने बताया कि आरोपी के घर दबिश दी गई लेकिन वह फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। पीड़िता को चिक्तिसीय परीक्षण के लिए भेज दिया है। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया।

मुकीम अहमद अंसारी, जिला,ब्यूरो चीफ, बदायूं 9719216984

Don`t copy text!