राजू श्रीवास्तव की हालत नाजुक,अब चमत्कार की जरूरत

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

राजू श्रीवास्तव की हालत गंभीर है। बता दें कि नौ दिन पहले यानी 10 अगस्त को जिम में वर्कआउट दौरान राजू को दिल का दौरा पड़ा था। जिसके बाद उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। नौ दिन बीत गए हैं, लेकिन राजू की हालत में ज्यादा सुधार देखने को नहीं मिल रहा है। हर कोई राजू श्रीवास्तव के जल्द स्वस्थ होने की दुआएं मांग रहा है। राजू श्रीवास्तव अमिताभ बच्चन को अपना आदर्श मानते हैं। वह उनके बिग फैन हैं, ऐसे में डॉक्टर की सलाह के बाद उनके परिवार ने बिग-बी से कहा कि जो मैसेज उन्होंने राजू के लिए लिखकर भेजे हैं, वह उन्हें रिकॉर्ड करके भेजें ताकि राजू को सुनाए जा सकें। इसके बाद अमिताभ बच्चन ने राजू श्रीवास्तव के लिए तुरंत अपने अंदाज में कई संदेश रिकॉर्ड करके भेजे हैं, इनमें से कुछ में उन्होंने कहा ‘राजू उठो, बस बहुत हुआ’, अभी बहुत काम करना है। अभिनेता राजपाल यादव ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, “जल्दी ठीक हो जाओ राजू मेरे भाई … आपकी याद आ रही है।” वीडियो में राजपाल कहते हैं, “भाई राजू श्रीवास्तव, जल्दी ठीक हो जाओ। हम सब आपके लिए प्रार्थना कर रहे हैं और बेसब्री से आपका इंतजार कर रहे हैं। आपका परिवार, आपका ‘संसार’ और आपके शुभचिंतक, सभी आपके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। जल्दी आओ, ताकि हम सब एक दूसरे को गले लगा सकें, और आप खुश रहें और दुनिया का मनोरंजन करते रहें। लव यू भाई, भगवान आपका भला करे, जल्दी ठीक हो जाए।”

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

Don`t copy text!