बाराबंकी(एसएम न्युज24टाइम्स)। प्रतिवर्ष की भांति अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की फतेहपुर इकाई को नवीन कार्यकारणी का गठन किया गया। जिसमें नगर अध्यक्ष भूपेंद्र वर्मा तथा नगर मंत्री आदित्य श्रीवास्तव को निर्वाचित किया गया। वहीं अमितेश व प्रवीण कुमार को नगर उपाध्यक्ष तथा शिवानी, आलोक को सह नगर मन्त्री मनोनीत किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से जिला सह संयोजक विभु पाठक, नगर संगठन मंत्री आकाश शुक्ला आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे। सम्पूर्ण प्रक्रिया पूर्व नगर अध्यक्ष प्रतीक मिश्रा ने पूर्व कार्यकारिणी भंग करते हुए नवीन कार्यकारणी की घोषणा की तथा समस्त नवीन कार्यकारणी का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर श्रीअंक यादव, अभिषेक वर्मा, जिनथ बानो, संतोषी, हेमल जोशी, राजवीर गुप्ता, जाहिद बानो, शिवानी आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

