आचार्य मूसा खान ‘अशान्त‘ को मिलेगा कल्पनाथ सिंह स्मृति सम्मान
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
बाराबंकी(एसएम न्युज24टाइम्स)। कल्पनाथ सिंह सेवा न्यास, बाराबंकी प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 21 अगस्त,22 दिन रविवार को क्राउन पैलेस सभागार, पटेल चौराहा निकट बस स्टाप, बाराबंकी पर भव्य रूप से उनकी स्मृति में कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। कल्पनाथ सिंह सेवा न्यास के अध्यक्ष सर्वेश सिंह ने यह बताया कि इस वर्ष का दीर्घकालिक ‘कल्पनाथ सिंह स्मृति सम्मान‘ साहित्य भूषण आचार्य मूसा खान अशान्त को प्रदान किया जाएगा तथा कल्पनाथ सिंह के साहित्य में युगीन बोध पर परिचर्चा भी होगी। कार्यक्रम में कल्पनाथ सिंह के लिखे हुए गीतों पर संगीतबद्ध प्रस्तुति के साथ साथ उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर लघु डाक्यूमेंट्री फ़िल्म भी दिखाई जाएगी। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप होंगे और राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान, उ.प्र. के महामंत्री दिनेश चंद्र अवस्थी कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार जयनाथ मणि त्रिपाठी, राष्ट्रपति पदक विजेता एवं अवधी सम्राट डा. राम बहादुर मिश्र, सुप्रसिद्ध उपन्यासकार बालेंदु द्विवेदी तथा जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, बाराबंकी होंगे। कल्पनाथ सिंह साहित्य में युगीन बोध की परिचर्चा में प्रमुख वक्ता रूप में सुप्रसिद्ध आलोचक डा. विनय दास, डा0 श्याम सुंदर दीक्षित, अजय सिंह जी (अजय गुरु) जी आदि होंगे। कार्यक्रम का संचालन मुख्य रूप से समाजसेवी और लेखक प्रदीप सारंग करेंगे।
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

