कोलहदा माइनर के मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगा किसान मंच: ओपी यादव
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
हैदरगढ़, बाराबंकी(एसएम न्युज24टाइम्स)। त्रिवेदीगंज ब्लॉक में स्थित बहलीमपुर कोलहदा माइनर की समस्या को लेकर राष्ट्रीय किसान मंच के शीर्ष नेतृत्व के पदाधिकारियों व तहसील इकाई द्वारा उपजिलाधिकारी हैदरगढ़ से दूरभाष पर बातचीत के उपरांत उनके प्रतिनिधि के तौर पर नायब तहसीलदार हैदरगढ़ को ज्ञापन सौंपा तथा अपनी मांगों को शीघ्र ही पूरा करने का आग्रह किया। साथ ही किसान मंच के शीर्ष पदाधिकारियों ने स्थानीय प्रशासन को चेताया कि यदि प्रशासन ने इस विषय को गंभीरता पूर्वक ना लेकर निस्तारण नहीं किया तो आगामी सितंबर माह में संगठन के द्वारा तहसील परिसर में लोकतांत्रिक ढंग से धरना प्रदर्शन किया जाएगा तत्पश्चात संगठन के शीर्ष पदाधिकारी त्रिवेदीगंज ब्लॉक स्थित बेलहरी गांव में आयोजित किसान संवाद में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे। इस मौके पर संगठन के पदाधिकारियों में राष्ट्रीय महासचिव ओपी यादव, अमरेश विक्रम सिंह ‘अंशु‘, प्रमिला सिंह, अवध पं. वेद प्रकाश बाजपेई, प्रवक्ता पं. आशीष मिश्रा, रामराज रावत, महावीर सिंह ‘बब्बन‘, राम शंकर यादव, जितेंद्र सिंह ‘मम्मू‘, राजीव वर्मा, इंद्र कुमारी शुक्ला, जगदंबा सिंह, अनिल तिवारी, रामकुमार सिंह चौहान, बिरजू, निर्मल आदि लोग उपस्थित रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

