ट्रेन के ठहराव के लिए पूर्व विधायक संुदरलाल दीक्षित ने भेजा पत्र

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

हैदरगढ़, बाराबंकी(एसएम न्युज24टाइम्स)। हैदरगढ़ रेलवे स्टेशन पर दिल्ली व पूर्वांचल से चलने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों के ठहराव को लेकर 1 माह बाद भी भारत सरकार व रेलवे मंत्रालय द्वारा कोई कार्यवाही ना किए जाने से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं व कस्बा वासियों ने पूर्व विधायक पंडित सुंदरलाल दीक्षित के नेतृत्व में शुक्रवार को एक बार पुनः रेलवे स्टेशन मास्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री, रेल मंत्री व उत्तर रेलवे के उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित कराए जाने की मांग की है। साथ ही एक पखवाड़े के अंदर कोई कार्यवाही ना होने पर रेलवे स्टेशन का घेराव किए जाने की चेतावनी दी है। पूर्व विधायक व भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री दीक्षित के नेतृत्व में पहुंचे प्रमुख व्यवसाई राजकुमार अग्रवाल, शिव कुमार चतुर्वेदी, राजेंद्र कुमार अग्रवाल, संजीव गोयल व आशुतोष झुनझुनवाला सहित बड़ी संख्या में कस्बा वासियों ने एक बार पुनः ट्रेनों के ठहराव की मांग की। इस अवसर पर श्री दीक्षित ने कहा कि यदि एक पखवाड़े के अंदर दिल्ली एवं पूर्वांचल से चलने वाली उन ट्रेनों का ठहराव जो मुसाफिरखाना व निहाल गढ़ रेलवे स्टेशनो पर रूकती है। हैदरगढ़ में सुनिश्चित नहीं कराया गया तो आगामी 5 सितंबर को भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हैदरगढ़ रेलवे स्टेशन पर आऊंगा और फिर वापस तब तक नहीं जाऊंगा जब तक ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित नहीं हो जाता। उल्लेखनीय है श्री दीक्षित ने गत 16 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रेल मंत्री एवं उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक को पत्र भेजकर ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित कराए जाने की मांग की थी जिस पर महाप्रबंधक ने जल्द ही उचित कार्यवाही किए जाने का लिखित आश्वासन दिया था।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!