प्राथमिक शिक्षक संघ ने बनाई रणनीति 20 सितंबर को होगा राज्यव्यापी आंदोलन

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456

बाराबंकी(एसएम न्युज24टाइम्स)। अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय सचिव एवं उ.प्र. प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार पांडेय ने जिला पंचायत स्थित कार्यालय पर प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक आहूत की। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने 25 अगस्त तक चल रहे हस्ताक्षर अभियान की प्रगति की पदाधिकारियो से समीक्षा की। जिन विकास खंड में हस्ताक्षर अभियान को सुचारु रूप से क्रियान्वित नहीं किया जा रहा है उनके पदाधिकारियों एवं शिक्षकों से अभियान में तेजी लाने की अपील की। इसके साथ ही अवगत कराया कि 20 सितंबर को जनपद बाराबंकी समेत प्रदेश के समस्त जनपद मुख्यालयों पर चार सूत्रीय मांगों क्रमशः पुरानी पेंशन बहाली, शिक्षामित्र एवं अनुदेशक समेत समस्त संविदाकर्मियों के नियमतिकरण, नई शिक्षा नीति में शिक्षक विरोधी प्राविधानों को समाप्त किया जाने, समस्त राज्यों में सातवें वेतन आयोग के समस्त लाभों को केंद्रीय शिक्षकों के समान लागू किये जाने हेतु धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसके उपरांत 15 नवंबर को लखनऊ स्थित इको गार्डन में प्रदेश के समस्त शिक्षकों द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से जिला मीडिया प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह,श्याम किशोर बाजपेयी, कार्यालय प्रभारी संजय पांडेय, मनोज सिंह, ब्लॉक मंत्री शिवाजी मिश्र, श्रीश चतुर्वेदी, ओमजी आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456

 

Don`t copy text!