भाजपा सरकार की वादा खिलाफी पर बिफरे भाकियू नेता, दिया धरना

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

बाराबंकी(एसएम न्युज24टाइम्स)। राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर केंद्र सरकार द्वारा की गई वादाखिलाफी के विरोध में लखीमपुर खीरी मामले को लेकर गुरुवार से गन्ना प्रांगण में चालू धरना प्रदर्शन आज दूसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। केंद्र सरकार के गृह राज्यमंत्री अजय टेनी के खिलाफ कोई कार्यवाई न होने से नाराज संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा 75 घण्टे का आंदोलन गुरुवार 18 अगस्त से लखीमपुर खीरी में शुरू किया गया। जिसका नेतृत्व भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के द्वारा किया जा रहा है। इसी कड़ी उक्त आंदोलन को समर्थन देते हुए राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर जनपद की जिला इकाई द्वारा गुरुवार को ही गन्ना प्रांगण में भाकियू के सैकड़ो कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। गौरतलब हो कि लखीमपुर खीरी में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टेनी के पुत्र आशीष टेनी द्वारा पांच लोगों की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी गयी थी। इस मामले को लेकर आशीष मिश्रा सहित केन्द्रीय राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी के खिलाफ भी मामला दर्ज हुआ था। 13 महीने चले किसान आंदोलन में किसान नेताओ और केंद्र सरकार द्वारा यह आश्वाशन दिया गया था कि अजय मिश्रा टेनी को मंत्री पद से हटाया जाएगा। इसी बात को लेकर सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के नेतृत्व में संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा लखमीपुर खीरी में गुरुवार 18 अगस्त से 75 घण्टे के लिए मोर्चा खोल दिया गया। आज दूसरे दिन धरने को सम्बोधित करते हुए मण्डल अध्यक्ष अनिल वर्मा ने कहा कि सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया है, आंदोलन खत्म करने के लिए सरकार ने जो वादा किया था उसे पूरा नही किया है, अजय मिश्रा टेनी को मंत्री पद से बर्खास्त किया जाए और जेल भेजा जाये। आज धरने पर प्रदेश सचिव उत्तम वर्मा, मंडल सचिव हरि ओम सिंह, जिला महामंत्री हौसला प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष शांति भूषण सिंह, लायक राम यादव, रामसेवक रावत, राधे लाल वर्मा, हरिराम पाल, रामानंद, सतीश वर्मा रिंकू, सनत वर्मा आदि सैकड़ो किसान उपस्थित रहे।

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

 

 

 

 

Don`t copy text!