दुश्मन इस्लामिक क्रांति के अधारों पर हमला करने की योजना बना रहा है: वरिष्ठ नेता

इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता आयतुल्लाहिल उज़्मी सैयद अली ख़ामनेई ने कहा है कि दुश्मन इस्लामिक क्रांति की नींव पर हमला करने की योजना बना रहा है।
प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता आयतुल्लाहिल उज़्मी सैयद अली ख़ामनेई ने अपने एक बयान में कहा है कि, दुश्मन लगातार क्रांति के प्रभावी बिंदुओं की पहचान करने की कोशिश में है ताकि वह उसे क्षति पहुंचा सके। उन्होंने कहा कि उन्हीं में से एक धार्मिक शिक्षा केंद्र है जिसे दुश्मनों नुक़सान पहुंचाना चाहता है। सोमवार को वरिष्ठ नेता ने ईरान उच्च धार्मिक शिक्षा केंद्र की एकेडमिक परिषद के सदस्यों के साथ मुलाक़ात में कहा कि इस्लामी क्रांति के संस्थापक स्वर्गीय इमाम ख़ुमैनी (र.ह) का उद्देश्य इस्लामी नियमों पर अधारित लोकतांत्रिक व्यवस्था का गठन करना था।
इस बीच एक अन्य संदेश में इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता ने कहा है कि, देश को अतीत की तुलना में अधिक बलिदानी युवाओं की आवश्यकता है। आयतुल्लाह ख़ामनेई ने इस्लामिक संगठनों के छात्र संघ की स्थापना की 30 वीं वर्षगांठ पर एक संदेश भेजा है। उन्होंने अपने इस संदेश में कहा कि, इस समय देश को पहले से ज़्यादा बलिदानी और धार्मिक सिद्धांतों का पालन करने वाले युवाओं की अधिक आवश्यकता है।

Don`t copy text!