ईरान ने दुनिया के आधुनिकतम ड्रोन को मारकर अमेरिका की हवा निकाल दी
https://www.smnews24.com/?p=5268&preview=true
ईरान कई हज़ार किलोमीटर की दूरी से आधुनिकतम ड्रोन को निष्क्रिय व प्रभावहीन बना सकता है
इस्लामी क्रांति संरक्षक बल सिपाहे पासदारान आईआरजीसी के वरिष्ठ कमांडर ने कहा है कि इस समय ईरान के पास अमेरिका के आधुनिकतम ड्रोन विमान “ग्लोबल हाक” के समस्त कोड और फ्रिक्विन्सियों की जानकारी है।
ब्रिगेडियर अमीर अली हाजीज़ादे ने कहा कि इस ड्रोन की विशेषताएं अद्वितीय हैं और यह बहुत ऊंचाई पर उड़ सकता है और यह किसी सीमा के बिना अपनी उड़ान जारी रख सकता है। उन्होंने कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान कई हज़ार किलोमीटर की दूरी से इस ड्रोन को निष्क्रिय व प्रभावहीन बना सकता है और इस समय ईरान ड्रोन विमानों का विश्व में सबसे बड़ा कलेक्टर है।
आईआरजीसी के वरिष्ठ कमांडर ने इराक में अमेरिका की सैनिक छावनी ऐनुल असद पर ईरान के प्रक्षेपास्त्रिक हमले से होने वाली क्षति के बारे में कहा कि इस बात की संभावना है कि कुछ समय के बाद अमेरिकी अधिकारी कहेंगे कि कुछ अमेरिकी सैनिकों को दिमाग़ की हल्की मौतें आयी हैं। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही इस हमले के बारे में नई सूचनाएं प्रकाशित होंगी।
ज्ञात रहे कि तीन जनवरी को अमेरिका ने आतंकवादी हमला करके जनरल कासिम सुलैमानी को शहीद कर दिया था जिसके जवाब में ईरान ने 8 जनवरी को इराक में अमेरिका की सैनिक छावनी ऐनुल असद पर कई मिसाइलों से हमला किया था जिसमें काफी जानी व माली नुकसान हुआ था परतुं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के जवाबी हमले के कई घंटों के बाद प्रतिक्रिया दी और कहा कि सब ठीक- ठाक है और इस हमले में कोई अमेरिकी सैनिक घायल नहीं हुआ है उसके कुछ समय के बाद अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि उसके 11 सैनिक घायल हुए हैं उसके कई दिनों के बाद अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि उनके 34 सैनिक घायल हैं और अभी एक सप्ताह पहले कहा था कि ऐनुल असद में घायल होने वाले सैनिकों की संख्या 64 है और इस संख्या में वृद्धि भी हो सकती है जबकि अमेरिकी संचार माध्यमों ने पेंटागन के अधिकारियों के हवाले से बताया है कि घायल होने वाले अमेरिकी सैनिकों की क्रमशः संख्या इस प्रकार है 8, 16, 34 और 50।
आईआरजीसी के एक वरिष्ठ अधिकारृ ने कहा है कि ऐनुल असद पर ईरान के जवाबी हमले में कम से कम 80 अमेरिकी आतंकवादी सैनिक मारे गये हैं और 200 से अधिक घायल हुए हैं।

