भाजपा नेता सीएए की दी जानकारी

https://www.smnews24.com/?p=5305&preview=true

बाराबंकी। शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी अल्प संख्यक मोर्चे के वरिष्ठ नेता राजाकासिम के नेतृत्व में पीरबटावन पूर्वी सीएए के पक्ष में जन जागरण अभियान चलाया गया। सीएए कानून के बारे में राजाकासिम ने विस्तार पूर्वक जानकारी मुस्लिम समुदाय के लोगो को दी। श्री कासिम ने कहा कि 73 साल से सामाजिक व धार्मिक प्रताड़ना सह रहे पाकिस्तान अफगानिस्तान व बांग्लादेश में हिन्दू, सिक्ख, बौद्ध, जैन व अहमदिया मुसलमान को मोदी जी ने भारत की नागरिकता देकर उन सभी को सम्मान से जीने का अवसर दिया है जो कि इस्लाम भी यही संदेश देता है कि बेसहारा, मजलूम लोगो की मद्द करो लेकिन उत्तर प्रदेश में सपा, बसपा, व कांगेस के लोगो ने सीएए को मुस्लिम विरोधी बताकर अन्जाने में मुसलमानों से संविधान विरोधी व देश विरोधी प्रदर्शन करवाये। सीएए कानून नागरिकता देने के लिए है किसी की नागरिकता छीनने के लिए नही श्री कासिम ने सभी मुस्लिम भाईयों से कहा कि कल लोकसभा में मोदी जी ने जब देश को सीएए के बारे में बताया तो कांग्रेस व सारे विपक्षियों का इस झूठ से पर्दा उठ गया। सभी विपक्षी अपना काला मुहँ लेकर बिना चर्चा के सदन छोड़कर भाग गए। श्री कासिम की बात पर भरोसा करते हुए करीब 70 पीरबटावन पूर्वी मुस्लिमों भाई व बहनों ने 8866288662 पर मिस काल करके सीएए को समर्थन दिया। समर्थन करने वालों में प्रमुख रूप से मो. अकील, कमाल अहमद, शुऐब राईन अहमद, मुनीर अहमद, मो. मोसिम, नियाज वारिस, मो. आमिर, रहमत अली, इरशाद अली आॅसू, मो. फैजान, मो. सफीक, शादाब, फराज हुसैन, नूर आलम, मो. इरफान, बलाकत हुसैन के साथ बडी संख्या में मुसलमानों सीएए को समर्थन किया।

Don`t copy text!