सैलून की दुकान खोलने की जिद्द को लेकर टावर पर चढ गया उस्मानपुर गांव का वीरू। कडी मशक्कत करने के बाद स्वंय टावर से उतरकर आया वीरू।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
सहसवान। थाना जरीफनगर क्षेत्र मे (आज) गुरुवार को एक युवक ने मोबाइल टावर पर चढ़कर खूब ड्रामा किया। उसने कूदकर जान देने की धमकी भी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे नीचे उतारने की कोशिश की। जब नीचे नहीं आया तो पुलिस चली गई। बाद में युवक खुद ही नीचे उतकर अपने घर चला गया।
थाना क्षेत्र के गांव उस्मानपुर निवासी 35 वर्षीय बादल पुत्र आशाराम काफी समय से बाल काटने की दुकान खोलने की जिद कर रहा था, जबकि उसके पिता का कहना था कि वह अपनी दुकान चला रहा है, वहीं आकर काम कर लिया करे। इसके लिए युवक तैयार नहीं था। वह अपनी अलग दुकान खोलने की जिद पर था। जब उसके पिता नहीं माने तो बादल जरीफनगर में जाकर एक मोबाइल कंपनी के टावर पर चढ़ गया। वहां से कूदकर जान देने की धमकी देने लगा। इसकी सूचना पर उसके परिवार वाले आ गए। उन्होंने युवक को नीचे आने को कहा लेकिन वह नहीं माना। यह देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बाद में इंस्पेक्टर मनोज कुमार भी पहुंच गए। उन्होंने ने भी उसे नीचे आने को कहा। उसे दुकान खुलवाने का आश्वासन भी दिया। इसके बावजूद युवक नीचे नहीं आया। उसने कहा कि वह ऐसे नीचे नहीं आएगा। जब पुलिस चली जाएगी तो वह स्वयं नीचे आ जाएगा। पुलिस ने भी ऐसा ही किया। पुलिस के जाने के एक घंटे बाद युवक खुद ही नीच उतर आया और अपने घर चला गया।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

