आरामशीन की शिकायत करना युवक को पड़ गया भारी……
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी। आबादी के अंदर अनाधिकृत रूप से आरामशीन संचालन की शिकायत करना एक युवक को भारी पड़ गया दबंग आरामशीन संचालको ने युवक की पिटाई करते हुए एलानिया धमकी दी है पीड़ित ने थाना सफदरगंज में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगायी है।
मामला सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम अकबरपुर मजरे सैदनपुर का है पीड़ित इस्लाम पुत्र सरफुद्दीन ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि गांव के ही अली मोहम्मद व यार मोहम्मद पुत्रगण गौस मोहम्मद ने आबादी के अंदर आरामशीन लगा रखा है जिससे घरों में जहाँ प्रदूषण फैल रहा है वही ध्वनि प्रदूषण से लोगो परेशान है बुधवार की देर शाम पीड़ित इस्लाम घर पहुँचा सर में दर्द होने के कारण आरामशीन को बंद करने को कहा तो विपक्षियों ने बंद नही किया जिसे पर डायल 112 की पहुँची गाड़ी ने मशीन को बंद करा दिया जिससे खुन्नस खाये अली मोहम्मद, यार मोहम्मद पुत्रगण गौस मोहम्मद, मो0 राशिद मो0 आसिफ पुत्रगण वली मोहम्मद ने गुरुवार की सुबह हमला कर दिया पीडित ने पुलिस से न्याय की गुहार लगायी है।शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

