मदरसों के सर्वे को लेकर मदरसा संचालकों में मची हड़बड़ी मदरसों में ताला बंद करके घरों पर कराई जा रही पढ़ाई
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270
उत्तर प्रदेश योगी सरकार द्वारा शासनादेश जारी करते हुए जिले के जिला अधिकारी से लेकर अन्य कई संबंधित अधिकारियों को मदरसों के मान्यता प्राप्त मदरसों का सर्वे कराने का आदेश जारी कर दिया है इस आदेश को सुनते ही जनपद बाराबंकी में कई ऐसे मदरसे हैं जिनके संचालकों में काफी हड़बड़ाहट का माहौल बना हुआ है मदरसा संचालकों द्वारा अपनी कमेटी का रजिस्ट्रेशन तो जरूर करा लिया परंतु काफी समय से चलाए जा रहे मदरसे को सरकार की जानकारी से काफी दूर रखा गया अब यही मदरसा के संचालकों ने सर्वे से बचने के लिए मदरसों में ताला डालकर अन्य जगहों पर पढ़ाई करा रहे हैं जनपद बाराबंकी में कुछ ऐसे मदरसे हैं जिनका सरकारी अभिलेखों में कहीं पर भी नाम अंकित नहीं है बल्कि मनमानी घर जानी की तरीके से चलाया जा रहा था यहां तक की अगर इन मदरसों की जमीन का मालिक कौन है और कब बनाया गया क्षेत्रफल कितना है किस प्रकार की शिक्षा और तालीम मुस्लिम समाज के बच्चों को दिलाई जा रही है इस प्रकार के तमाम जानकारियों से काफी दूर है पर्दे के पीछे इस तरीके के तमाम काम चल रहे हैं करोड़ों रुपए की बेशकीमती जमीन पर मदरसा संचालित करके केवल धर्म और मजहब के नाम पर सारा खेल किया जा रहा है हां अगर तालीम की बात की जाए तो केवल ऐसी ही तालीम दी जाती है जो दीनी तालीम कहलाती है और इन सब के पीछे मदरसा संचालकों का एक ही मकसद रहता है चंदे के नाम पर फंडिंग इकट्ठा करना और इमारते बनाकर अपने संगठन को मजबूत करना आखिर इन मुस्लिम समाज के बच्चों के साथ इस प्रकार के खिलवाड़ कब तक होते रहेंगे मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार मदरसों की शिक्षा( तालीम) को बेहतर बनाने के लिए अरबी उर्दू ही नहीं बल्कि तमाम अन्य विषयों की शिक्षा मदरसों में पढ़ाई जाएं जिससे जिससे मुस्लिम समाज को भी आगे आने का मौका मिल सके इसी क्रम में उत्तर प्रदेश शासन यह भी जानना चाहती है कि मदरसों में फंडिंग कहां से होती है आज इन्हीं सब सवालों से बचने के लिए कुछ मदरसा संचालकों ने मदरसों में ताला डालकर उसको एक रिहायशी रूप दे रखा है और इन्हीं मदरसों के बच्चों को घरों में बुलाकर तालीम दिलाया जा रहा है अब देखने वाली बात यह होगी कि आखिर जनपद के इन मदरसों का सर्वे कब होगा और ऐसे संचालकों पर किस प्रकार की कार्रवाई होती हैसुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

